फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Union Minister Shivraj Chouhan attacked on AAP in Talwandi Sabo

आप पर गरजे केंद्रीय मंत्री शिवराज: शायरी अंदाज में सीएम मान और केजरीवाल पर बोला हमला, नशे को लेकर कही ये बात

Mon, 21 Sep 2026 06:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Sep 2026 06:32 PM IST
सार

सीएम मान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पंजाब के मुखिया ही नशा करके विधानसभा में पहुंच जाते हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। 

विज्ञापन
Union Minister Shivraj Chouhan attacked on AAP in Talwandi Sabo
तलवंडी साबो में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को भाजपा की नशा मुक्ति यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए तलवंडी साबो पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आप ने सत्ता में आने से पहले नशे को खत्म करने के लिए तीन माह की डेड लाइन दी थी लेकिन पंजाब में नशे की समस्या खत्म नहीं हो सकी।

विज्ञापन




सीएम मान पर बोला हमला 
सीएम मान पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा पंजाब के मुखिया ही नशा करके विधानसभा में पहुंच जाते हैं जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। इस मौके पर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, मनप्रीत बादल, सुनील जाखड़, कंवलजीत सिंह के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा सत्ता में आने के बाद तोड़ेगी नशे का नेटवर्क: केंद्रीय मंत्री 
केंद्रीय मंत्री ने सीएम मान से सवाल किया कि नशे के सौदागरों को संरक्षण कौन दे रहा है। उन्होंने कहा मैं पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संदेश लेकर पंजाब आया हूं। भाजपा पंजाब में सत्ता में आने के बाद छह माह में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त कर देगी। इस दौरान उन्होंने शायरी अंदाज में कहा सुन लें- केजरीवाल और भगवंत सिंह मान नूर की एक किरण जुल्मात पर भारी होगी, रात तुम्हारी है, लेकिन सुबह हमारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा ये रवानी ये जवानी अब झुकेगी नहीं। पंजाब को बचाना हमारा संकल्प है और हम पंजाब को बचा के ही चैन की सांस लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य है कि नशे को समाप्त करने के वादे के साथ सरकार में आई आप के कानों पर जूँ तक नहीं रेंगती। आज जब पंजाब में पीड़ित परिवारों से संवाद किया, तो मन पीड़ा से भर गया। 

मंत्री अमन अरोड़ा ने शिवराज सिंह चौहान पर बोला हमला 
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पंजाब में आप सरकार के मंत्री अमर अरोड़ा ने कहा आज नशीले पदार्थ पंजाब में भाजपा शासित राज्यों से ही आ रहे हैं। उनके बयान एक न्यूज हेडलाइन बनाने के अलावा कुछ नहीं है। इससे पंजाब को कोई लाभ नहीं होगा। इससे समस्या हल नहीं हो सकती। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed