{"_id":"6acf691438ef1d09dc01d4c4","slug":"two-youths-assaulted-at-a-petrol-pump-in-jalandhar-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पेट्रोल पंप पर विवाद: तेल भरवाने को लेकर युवकों से मारपीट, बिना नंबर की गाड़ी में आए थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पेट्रोल पंप पर विवाद: तेल भरवाने को लेकर युवकों से मारपीट, बिना नंबर की गाड़ी में आए थे हमलावर
Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:05 PM IST
सार
दो युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे कुछ युवकों ने पहले तेल डलवाने को लेकर उनसे बहस शुरू कर उनके मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पट्टियां लगी गाड़ियों में पहुंचे कुछ युवकों ने पहले तेल डलवाने को लेकर उनसे बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी व आसपास मौजूद लोग पीछे हट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि हमलावर नशे में थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवक लकी खासा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लकी खासा ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान के बावजूद जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लकी खासा ने पुलिस विभाग से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और मामला दर्ज किया जाए। थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।