{"_id":"68d3fc790a371105d20f9963","slug":"two-trucks-collide-in-ferozepur-driver-dies-after-tyre-passes-over-him-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Accident: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे, ड्राइवर के ऊपर से गुजर गया टायर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Accident: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे, ड्राइवर के ऊपर से गुजर गया टायर, मौके पर मौत
Wed, 24 Sep 2025 07:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:43 PM IST
सार
Punjab Accident News: दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर हुआ है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर गांव लक्खोके बहिराम के पास दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी चक सैदोके जलालाबाद के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच रास्ता साफ करवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक ट्रक का टायर फटने के कारण चालक जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह वासी चक सैदोके जलालाबाद ट्रक को सड़क किनारे रोककर टायर बदल रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में जसविंदर के ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक ट्रक के अंदर फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों और राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।
ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत
तलवाड़ा के गांव मंगू मैरा में ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे में था। लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। हादसा बुधवार दोपहर तलवाड़ा-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक दौलतपुर से तलवाड़ा की ओर आ रहा था। मंगू मैरा में ट्रक चालक ने स्कूटी चालक को कुचल दिया। मृतक की की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव दयाना निवासी ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव लोहारा निवासी अमनदीप के रूप में हुई है। तलवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है।