{"_id":"6863790b2fec1be57d08ec32","slug":"truck-crushes-bike-and-falls-into-pond-in-moga-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में हादसा: असंतुलित आरएमसी मिलर बाइक को कुचलता हुआ छप्पड़ में गिरा, ड्राइवर की तलाश, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में हादसा: असंतुलित आरएमसी मिलर बाइक को कुचलता हुआ छप्पड़ में गिरा, ड्राइवर की तलाश, तीन घायल
Tue, 01 Jul 2025 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:29 AM IST
सार
छप्पड़ में गिरे वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह आरएमसी मिलर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही किसी कंपनी की थी, जो मोगा से होकर गुजर रही थी।
विज्ञापन
मोगा में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार आरएमसी मिलर (कंक्रीट मिक्सर ट्रक) का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक एक मोटरसाइकिल को कुचलते हुए रेलिंग को तोड़ कर करीब 30-40 फुट गहरे छप्पड़ में जा गिरा। गाड़ी ड्राइवर की मौत की आशंका जताई जा रही है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक का पैर कट गया, जबकि बाकी दो भी गंभीर अवस्था में हैं। सभी घायलों को तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मोगा समाजसेवा सोसाइटी की टीम और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गए। छप्पड़ में गिरे वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह आरएमसी मिलर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत काम कर रही किसी कंपनी की थी, जो मोगा से होकर गुजर रही थी। वहीं मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्ति पास के ही एक ईंट भट्टे में काम करते थे और हादसे के वक्त वहीं से लौट रहे थे।