फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three accused of throwing petrol bombs in Madi Mustafa village arrested

Moga: गांव माड़ी मुस्तफा में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन आरोपी काबू, गांव का माहाैल खराब करने का था इरादा

Tue, 28 Oct 2025 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 02:46 PM IST
सार

25 अक्तूबर की शाम गांव माड़ी मुस्तफा में एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन
Three accused of throwing petrol bombs in Madi Mustafa village arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा पुलिस ने गांव माड़ी मुस्तफा में 25 अक्तूबर की शाम हुई पेट्रोल बम फेंकने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोगा अजय गांधी ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम गांव माड़ी मुस्तफा में एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना बाघापुराना में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों बलजिंदर सिंह, वनस्प्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह तीनों निवासी फरीदकोट को गिरफ्तार किया है। 

जांच के दौरान सामने आया कि वारदात के पीछे संदीप सिंह निवासी माड़ी मुस्तफा, जिला मोगा और धर्मप्रीत सिंह निवासी फरीदकोट (वर्तमान में विदेश में) का हाथ है। दोनों ने मिलकर अपने गांव का माहौल खराब करने के इरादे से इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि धर्मप्रीत सिंह पर छह और संदीप सिंह पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पकड़े गए तीनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बताया गया है कि तीनों को पैसे का लालच देकर इस वारदात में शामिल किया गया। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे और पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed