{"_id":"684b979201612d1d55086798","slug":"three-accused-arrested-in-insta-influencer-kamal-kaur-bhabhi-murder-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Kaur Bhabhi Murder: इंस्टा इन्फ्लुएंसर मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हत्या की वजह भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kamal Kaur Bhabhi Murder: इंस्टा इन्फ्लुएंसर मर्डर के तीन आरोपी गिरफ्तार, सामने आई हत्या की वजह भी
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:44 AM IST
सार
कमल कौर इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उसके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 माह पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी और निहंगों ने उसे सुधरने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी सिख युवा हैं। आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर कमल काैर की हत्या की है।
बुधवार देर शाम मिला था शव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी का शव बठिंडा में बुधवार देर शाम को चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से मिला था। कंचन कुमारी का इंस्टाग्राम पर कमल काैर भाभी नाम से अकाउंट था।
लुधियाना की रहने वाली थी
कंचन कुमारी मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस विभाग के एसपी नरिंदर सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो कार की पिछली सीट पर एक लड़की का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान उसकी पहचान कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर के रूप में हुई। वह 9 तारीख को अपने घर से निकली थी और उसने अपनी मां को बताया था कि बठिंडा में उसका प्रमोशनल इवेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kamal kaur
- फोटो : Instagram
पिता की हो चुकी है माैत
जानकारी के अनुसार कमल कौर के पिता का निधन करीब डेढ़ साल पहले हो गया था। वह लुधियाना में अपनी मां के साथ रहती थी। भाई के साथ भी उसकी नहीं बनती थी। कमल कौर अक्सर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने परिवार के सदस्यों को गालियां देती थी।
विज्ञापन
5 of 5
कमल काैर
- फोटो : फाइल
नाै जून को डाली थी अंतिम पोस्ट
कमल कौर ने 9 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी आखिरी पोस्ट डाली थी। अपनी एक फोटो के साथ उसने लिखा था, "नो लव, नो इमोशन... शक, शक, शक।" इसके बाद वह पिछले तीन दिन से सोशल मीडिया पर नहीं आई। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।