फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Temperature in Punjab above 46 degrees, heat wave alert for four days weather news

Punjab Weather: आसमान से बरस रही आग... पंजाब में पारा 46 पार, चार दिन हीट वेव, जानिए कब मिलेगी गर्मी से राहत

Tue, 10 Jun 2025 09:38 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Jun 2025 09:38 AM IST
सार

Punjab Weather: पंजाब में गर्मी से सामान्य जन जीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर में ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे आसमान से आग बरस रही है। पंजाब में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Temperature in Punjab above 46 degrees, heat wave alert for four days weather news
punjab weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस समय उत्तर भारत के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। गर्मी से हर वर्ग परेशान है। पंजाब में तो तापमान ने इस साल नया रिकॉर्ड भी बना लिया है। पंजाब में इस साल पहली बार पारा 46 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। पंजाब में सोमवार को पारा 46 डिग्री पार कर गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर हो गया है।

विज्ञापन


सबसे अधिक 46.1 डिग्री का पारा लुधियाना के समराला का दर्ज किया गया। वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इस सीजन में पहली बार तापमान 44 के करीब पहुंच गया है। सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अभी आने वाले दिनों में गर्मी की मार और झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


क्योंकि मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी पंजाब समेत राजधानी चंडीगढ़ में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कई जगहों पर रात के तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जाएगी। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन फिलहाल यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर बना है। सबसे कम 24 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 13 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 14 व 15 जून को पंजाब में कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है।


पंजाब के जिलों का तापमान
अमृतसर का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री, लुधियाना का 43.3 डिग्री, पटियाला का 42.9 डिग्री, पठानकोट का 43.8 डिग्री, बठिंडा का 44.6 डिग्री, फाजिल्का का 43.2 डिग्री, फिरोजपुर का 44.0 डिग्री, जालंधर का 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री, पटियाला का 27.5 डिग्री, पठानकोट का 25.6 डिग्री, बठिंडा का 27.8 डिग्री, फरीदकोट का 27.7 डिग्री, फिरोजपुर का 27.1, जालंधर का 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed