{"_id":"68411c643d6e30ec360ce123","slug":"tarntaran-police-busts-cross-border-weapon-smuggling-module-two-arrested-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन में हथियार तस्करी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तरनतारन में हथियार तस्करी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; केस दर्ज
Thu, 05 Jun 2025 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:01 AM IST
सार
आरोपियों से छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें दो अत्याधुनिक पीएक्स5 .30 पिस्तौल और चार 9एमएम ग्लॉक पिस्तौलें, जिनमें जिंदा कारतूस हैं, शामिल हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
तरनतारन पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लखना गांव से सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें दो अत्याधुनिक पीएक्स5 .30 पिस्तौल और चार 9एमएम ग्लॉक पिस्तौलें, जिनमें जिंदा कारतूस हैं, शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। डीजीपी गाैरव यादव ने एक्स पर जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Acting on a specific tip-off, @TarnTaranPolice busts a cross-border weapon smuggling module with links to #Pakistan and arrests, Surajpal Singh & Arshdeep Singh from Village Lakhna, and recovers six sophisticated weapons
विज्ञापन
Recovery: Two sophisticated PX5 .30 pistols and Four 9MM… pic.twitter.com/y9DYBIR9J2 — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 5, 2025
विज्ञापन
तरनतारन के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि युवाओं का एक समूह आईएसआई प्रायोजित सीमा पार ड्रग्स और हथियारों के नेटवर्क का हिस्सा था... एक अभियान चलाया गया और लखना गांव के निवासी दो आरोपियों सूरज और अर्शदीप को गिरफ्तार किया गया। हमने उनके पास से कुछ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। वे दो पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे और राजोके गांव से अपनी खेप उठाते थे, जहां ड्रोन के जरिए खेप भेजी जाती थी... पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने के लिए इन हथियारों की तस्करी भारत में की जा रही थी, लेकिन पंजाब पुलिस सतर्क है।