फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sub-divisional engineer arrested in bribery case

पकड़ा गया घूसखोर सब-डिविजनल इंजीनियर: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, ट्रांसफर रुकवाने के लिए मांगी थी रिश्वत

Tue, 06 Oct 2026 06:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Oct 2026 06:09 PM IST
सार

आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Sub-divisional engineer arrested in bribery case
रिश्वत मामले में गिरफ्तार अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग, कपूरथला में तैनात सब-डिविजनल इंजीनियर (एसडीई) अगमजोत सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक कर्मचारी का तबादला रुकवाने के बदले कुल 1.25 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर दिए गए 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी जल आपूर्ति एवं सैनिटेशन विभाग, सब-डिविजन नंबर-2 कपूरथला में तैनात एक सब-डिविजनल क्लर्क की शिकायत के आधार पर की गई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का तबादला एसडीई अगमजोत सिंह ने 5 अक्तूबर 2026 को गांव चक्कोकी स्थित जल आपूर्ति योजना में कर दिया था। शिकायतकर्ता का घर नई तैनाती वाली जगह से काफी दूर था। इस कारण उसने अधिकारी से अपना तबादला रद्द करने या रोकने का अनुरोध किया था। शिकायतकर्ता के साथी कर्मचारी एवं फिटर हेल्पर अमरिंदर सिंह ने उसे बताया कि तबादला रुकवाने के लिए एसडीई द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद अमरिंदर सिंह ने अधिकारी से फोन पर संपर्क किया। आरोप है कि अधिकारी ने तबादला रोकने के लिए 1.25 लाख रुपये की मांग की और यह रकम किस्तों में देने की बात कही। बातचीत को अमरिंदर सिंह ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी कर लिया। 

रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी एसडीई अगमजोत सिंह को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

विजिलेंस ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed