फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Special Talks with retired Colonel Urvinder Singh of Army Air Defense Operation Sindoor

India Pak Tension: मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम से पीछे हटा पाक, एस-400 मिसाइल सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर का हीरो

Mon, 12 May 2025 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 May 2025 08:06 AM IST
सार

आर्मी एयर डिफेंस के रिटायर्ड कर्नल उरविंदर सिंह ने ऑपरेशन सिंंदूर पर अमर उजाला से विशेष बातचीत की। उन्होंने एस-400 मिसाइल सिस्टम को पूरे ऑपरेशन का हीरो बताया।

विज्ञापन
Special Talks with retired Colonel Urvinder Singh of Army Air Defense Operation Sindoor
आर्मी एयर डिफेंस के रिटायर्ड कर्नल उरविंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ा और फिर संघर्ष विराम लगा, इसे लेकर आर्मी एयर डिफेंस के रिटायर्ड कर्नल उरविंदर सिंह से अमर उजाला से विशेष बातचीत की।
विज्ञापन


कर्नल उरविंदर सिंह ने बताया कि भारत की रक्षा प्रणाली अब बहुत मजबूत है। उसने पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन पाकिस्तान पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान ने हमेशा हमें धोखा दिया है। इस कारण भारतीय वायु सेना अभी भी अलर्ट है और उसने कहा है कि ऑपरेशन अभी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Drone Attack: फिरोजपुर ड्रोन हमले के पीड़ितों का छलका दर्द, तबाह हो गया घर... जिंदगी भर का दुख मिला, क्या चाहता है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नल उरविंदर ने कहा कि वैसे तो ऑपरेशन सिंदूर से हमें कई हीरो मिले हैं, लेकिन इनमें से एक एस-400 मिसाइल सिस्टम है। इसने पाकिस्तान के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान के ड्रोन व मिसाइल हमले को फेल कर दिया। साथ ही भारत ने लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यही वजह है कि पाक अभी डरा हुआ है और वह अब जंग के हालात झेलने लायक नहीं है।

भारत ने दिया साफ संदेश

उन्होंने कहा कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इतना मजबूत है कि उसने पाकिस्तान के अहम ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन उसे पता तक नहीं चला। भारत ने जो मैसेज दिया है, उससे साफ है कि अगर आगे आतंकी हमले करने का प्रयास किया गया तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह पूरा युद्ध अभी तक एयर डिफेंस सिस्टम का ही चल रहा था। नई तकनीक के साथ भारत का सिस्टम मजबूत हुआ है। पाक रोजाना 200 से 300 ड्रोन के साथ हमला कर रहा था, उन सभी ड्रोन को भारत सेना ने गिरा दिया। साथ ही पाक की मिसाइलें भी उसके काम नहीं आईं, क्योंकि उनको भी सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया।

ऑपरेशन पराक्रम के दौरान राजस्थान में संभाला मोर्चा  

कर्नल उरविंदर सिंह ने इस दौरान सेना में तैनाती के दौरान अपना अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में संसद पर हमले के समय वह अंबाला में तैनात थे। इसके बाद ही राजस्थान में उनकी यूनिट को ऑपरेशन पराक्रम के तहत पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा संभालने का मौका मिला। 11 से 12 महीने तक उन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की सेना को दबाकर रखा था। एक बार तो आदेश पर वे पाकिस्तान में भी घुस गए थे। उन्होंने बताया कि टैंक यूनिट के साथ पलटन बॉर्डर पर तैनात थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed