फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Spa centers new base of drug smugglers in punjab ANTF investigation

पंजाब में कैसे टूटेगा नशे का जाल: स्पा सेंटर बन रहे तस्करों का नया अड्डा, ANTF की जांच में बड़ा खुलासा

Fri, 18 Jul 2025 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 08:34 AM IST
सार

नॉर्थ ईस्ट राज्यों नेपाल, मणिपुर, मिजोरम व अन्य छोटे गांवों से यहां की लड़कियों को बहला-फुसला कर और उनकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर काम दिलाने के नाम पर स्पा सेंटर में रखा जाता है। इसके बाद स्पा सेंटरों के देह व्यापार के साथ ड्रग्स की बिक्री भी होती है। 

विज्ञापन
Spa centers new base of drug smugglers in punjab ANTF investigation
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के स्पा सेंटर नशा तस्करों का नया अड्डा बन गए हैं। राज्य में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे तस्करों की धरपकड़ और उनके नेटवर्क की जब तह तक जांच की गई तो उसमें स्पा सेंटरों का नारकोटिक्स रोल सामने आया है।

विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत सरकार के साथ साझा की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एएनटीएफ के एडीजीपी निलाभ किशोर ने बताया कि स्पा सेंटरों की आड़ में नशा तस्कर ड्रग्स की नई सप्लाई चेन तैयार कर रहे हैं। पंजाब के कुछ जिलों में जैसे अमृतसर,जालंधर, मोहाली, पटियाला व अन्य में स्थित स्पा सेंटरों को नशा तस्कर अपने गिरोह के साथ जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: फिर से सिद्धू मूसेवाला की लाइव परफॉर्मेंस देख सकेंगे फैंस; साइन टू वार 2026... वर्ल्ड टूर का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पा सेंटरों में देह व्यापार के साथ नशा का काला कारोबार

एएनटीएफ के मुताबिक स्पा सेंटर में देह व्यापार की आड़ में नशे का काला कारोबार भी किया जा रहा है। पुलिस इन स्पा सेंटरों पर भी नजर टिका कर बैठी है।  


एएनटीएफ के अधिकारियों के अनुसार तो नशा तस्कर इन स्पा सेंटरों को ड्रग्स के सेल पॉइंट यानी बिक्री केंद्र के रूप में अपने नेटवर्क में इस्तेमाल करते हैं। नशा तस्कर इन स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़कियों के जरिये नशे के ग्राहकों को छोटी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।

स्पा सेंटरों की निगरानी बढ़ाई गई

एडीजीपी निलाभ किशाेर ने बताया कि सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत एएनटीएफ ने और सभी जिला पुलिस को उनके अधिकार क्षेत्र में स्पा सेंटरों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। स्पा सेंटरों में ड्रग्स की सप्लाई चेन को खंगाला जा रहा है। कई स्पा सेंटरों से पुलिस ने ड्रग्स भी बरामद की है, हालांकि अब तक इन सेंटरों से कोई बड़ा ड्रग्स का कार्टल या खेप बरामद नहीं हुई है, लेकिन
छोटी-छोटी मात्रा में पुड़ियों के जरिये इन स्पा सेंटर में बिकी वाली ड्रग्स और आसानी से ड्रग्स की सप्लाई चेन तैयार करने वाले तस्करों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों की लड़कियों को तस्करों ने नेटवर्क के साथ जोड़ा

स्पा सेंटरों में काम करने वाली उत्तर-पूर्वी राज्यों की लड़कियों को ड्रग्स के धंधे के नेटवर्क में भी जोड़ा जा रहा है। ये लड़कियां स्पा सेंटर में आने वाले युवाओं को ड्रग्स के जाल में फंसाने और नए ग्राहकों को भी जोड़ने का काम करती है। एएनटीएफ ने जब कुछ मामलों की जांच की तो उसमें सामने आया कि स्पा सेंटर में काम करने वाली इन उत्तर-पूर्वी राज्यों की लड़कियों के कई जगहों पर रिकॉर्ड तक नहीं रखे जाते, ताकि वे आसानी से पुलिस के शिकंजे से बच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed