फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fans will be able to see Sidhu Moosewala live performance again Sign to War 2026 World Tour

Sidhu Moosewala: फिर से मूसेवाला की लाइव परफॉर्मेंस देख सकेंगे फैंस; साइन टू वार 2026... वर्ल्ड टूर का एलान

Thu, 17 Jul 2025 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों के लिए बड़ी व अच्छी खबर है। उनके फैंस सिद्धू मूसेवाला की लाइव परफॉर्मेंस फिर से देख सकेंगे। मूसेवाला के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर का एलान किया गया है।

विज्ञापन
Fans will be able to see Sidhu Moosewala live performance again Sign to War 2026 World Tour
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली गई एक पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। इस पोस्ट में साइन टू वार 2026 वर्ल्ड टूर का एलान किया गया है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक तारीख, स्थान या शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन मूसेवाला की टीम ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

विज्ञापन


कई प्रशंसकों का यह भी मानना है कि यह टूर सिद्धू मूसेवाला के रिलीज नहीं हुए गानों, डॉक्यूमेंट्री, या डिजिटल परफॉर्मेंस के रूप में हो सकता है, जिसमें एआर/वीआर टेक्नोलॉजी या 3डी-होलोग्राम के जरिये उनका संगीत दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाए। अगर ऐसा होता है, तो यह भारतीय संगीत इतिहास में एक नई शुरुआत होगी। फिलहाल, मूसेवाला की टीम की अगली घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की मैनेजमेंट टीम ने कहा है कि इस संभावित टूर की तैयारियां फिलहाल आंतरिक स्तर पर चल रही हैं। टीम ने यह भी दोहराया है कि फैंस से जुड़ी सभी जानकारी केवल सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से ही दी जाएगी, जिससे अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचा जा सके। मूसेवाला की 2022 में हुई हत्या के बाद से यह पहली बार है कि उनकी टीम ने किसी इतने बड़े संभावित आयोजन का संकेत दिया है। फैंस इसे मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मान रहे हैं। कई फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक टूर नहीं बल्कि सिद्धू के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता केवल पंजाब या भारत तक सीमित नहीं रही बल्कि वे कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और खाड़ी देशों में भी युवाओं के बीच एक बड़ी पहचान बन चुके थे।

यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से लौटा बलविंदर: डंकी रूट से अमेरिका... अमेजन के जंगलों में भटका, घास खाकर जिंदा रहा, सुनाई आपबीती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed