फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SKM will surround houses of Punjab AAP ministers and MLA On March 10

SKM की सीएम मान को चुनौती: समय व स्थान तय करें... हम आने को तैयार, मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव

Fri, 07 Mar 2025 12:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:16 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुली चुनौती दी है। वहीं, एसकेएम की तरफ से फैसला लिया गया है कि वे पंजाब के मंत्रियों व विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन
SKM will surround houses of Punjab AAP ministers and MLA On March 10
किसानों का चंडीगढ़ कूच - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

चंडीगढ़ कूच में विफल रहने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 10 मार्च को पंजाब के मंत्रियों व विधायकों के घरों का घेराव करने का फैसला लिया है। साथ ही 15 मार्च को बड़ा एलान करने की घोषणा भी की है। मोर्चे की तरफ से सड़क किनारे चल रहे सभी धरने हटाने पर सहमति बनी है और चंडीगढ़ कूच को भी फिलहाल टाल दिया गया है। 

विज्ञापन


एसकेएम ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खुली बहस की चुनौती दी है। किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा कि सीएम यह साबित करके दिखाएं कि उनकी सभी मांगें पंजाब सरकार से संबंधित नहीं हैं। सीएम खुली बहस के लिए खुद समय व स्थान तय कर सकते हैं। जहां बुलाएंगे, हम आने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि 10 मार्च को सत्तापक्ष के तमाम विधायकों के घरों का सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक घेराव किया जाएगा और धरना लगाया जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे 15 मार्च को बड़ा एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल हाईवे किनारे धरने समाप्त कर दिए जाएंगे। 10 मार्च की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालयों पर किसान संगठन रोष प्रदर्शन भी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना देना लोकतांत्रिक अधिकार

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि जब भगवंत मान सीएम की कुर्सी पर नहीं थे, तब हमारी सभी मांगें उन्हें जायज लगती थीं। अब सीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद उन्हें हमारी मांगे गैर वाजिव लग रही हैं। उन्होंने कहा कि धरना देना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। 40 साल के मेरे अनुभव में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी सीएम ने हमारे साथ इस तरह का बर्ताव किया है।

900 किसान नेताओं की धरपकड़

किसानों की सीएम के साथ तल्खी के बाद किसानों ने बुधवार को चंडीगढ़ कूच का प्रयास किया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने सभी बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया था। 900 किसान नेताओं की धरपकड़ करके किसानों का कूच असफल कर दिया था। इस कारण किसानों में रोष है। अब किसान सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। अब 15 मार्च को बड़ी संख्या में दोबारा किसान चंडीगढ़ कूच या फिर रेलवे लाइन और टोल प्लाजा बंद करने का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed