फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Six accused arrested in the case of a shooting at Punjabi singer Gulab Sidhu house

पंजाबी गायक के घर पर फायरिंग मामला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शूटर्स समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 04:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 04:14 PM IST
सार

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो शूटर्स भी शामिल हैं जिनकी पुलिस से मुठभेड़ हुई।  

विज्ञापन
Six accused arrested in the case of a shooting at Punjabi singer Gulab Sidhu house
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के फरवाही स्थित घर के बाहर 12-13 सितंबर की मध्यरात्रि हुई फायरिंग के मामले में बरनाला पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और संगरूर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मुख्य शूटरों समेत अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन




मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़
डीआईजी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल ने बताया मंगलवार तड़के संगरूर-मानसा-बरनाला रोड पर संदिग्ध आरोपियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बरनाला मानसा रोड पर पुलिस टीमों ने नाकाबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह और गुरप्यार सिंह जिला संगरूर के रूप में हुई है । गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी करीब पांच मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पांव में गोली लगी, जबकि दूसरा बाइक से गिरने के कारण घायल हुआ और उसकी टांग में चोट आई। वहीं, बीती रात पुलिस ने गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमनप्रीत सिंह और गौरव शर्मा को गिरफ्तार किया है जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर्स की मदद की थी। 

आरोपियों से हथियार और बाइक बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। इसके अलावा संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस मामले में इस्तेमाल हथियारों और वाहन के संबंध में भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों के अलावा उन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर वाहन उपलब्ध करवाने और सोशल मीडिया हैंडलिंग सहित अन्य तरीकों से आरोपियों की मदद की।

पुलिस खंगाल रही नेटवर्क 
प्रारंभिक जांच में मामले के तार कथित तौर पर ड्रग्स कार्टेल और जबरन वसूली के नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। विदेश में बैठे आपराधिक नेटवर्क से आरोपियों के संपर्क और फायरिंग के पीछे के उद्देश्य की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है। गिरफ्तार आरोपी संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र और आसपास के गांवों से संबंधित हैं। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed