फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Shiksha Kranti Mahotsav in Punjab CM Bhagwant Mann inaugurate School of Eminence in Nawanshahr

शिक्षा क्रांति महोत्सव: सीएम मान ने नवांशहर में किया स्कूल ऑफ एमीनेंस का उद्घाटन, 12 हजार स्कूल होंगे अपग्रेड

Mon, 07 Apr 2025 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 12:42 PM IST
सार

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

विज्ञापन
Shiksha Kranti Mahotsav in Punjab CM Bhagwant Mann inaugurate School of Eminence in Nawanshahr
नवांशहर में स्कूल ऑफ एमिनेंस - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने आज से 54 दिवसीय शिक्षा क्रांति महोत्सव की शुरुआत कर दी है। इसके तहत राज्यभर के 12,000 सरकारी स्कूलों में 2,000 करोड़ रुपये की लागत से बने नए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। 

विज्ञापन


पहले दिन कैबिनेट मंत्रियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा 350 से अधिक सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शहीद भगत सिंह नगर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

6,812 स्कूलों में चहारदीवारी की मरम्मत व निर्माण करवाया 

उन्होंने कहा कि स्कूलों के रख-रखाव पर प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। 6,812 स्कूलों में नई चहारदीवारी बनाई व उसकी मरम्मत की गई है। 5,399 नए कमरे बनाए गए हैं। 2,934 स्कूलों में 2,976 शौचालय बनाए गए हैं, जबकि 4,889 स्कूलों में 7,166 शौचालयों की मरम्मत की गई है। पहले चरण में 118 मौजूदा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस में अपग्रेड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों को नहीं बढ़ाने देंगे अधिक फीस  

बैंस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि निजी स्कूलों को अधिक फीस नहीं बढ़ाने देंगे। सरकार ने जो सीमा तय की है, उसी के तहत स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed