फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SGPC hold decision to display former PM Manmohan Singh portrait in Central Sikh Museum

Punjab: सेंट्रल सिख म्यूजियम में अभी नहीं लगेगी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तस्वीर, SGPC ने फैसले पर लगाई रोक

Fri, 23 May 2025 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 May 2025 10:15 PM IST
सार

अमृतसर स्थित सेंट्रल सिख म्यूजियम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने के फैसले पर एसजीपीसी ने रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
SGPC hold decision to display former PM Manmohan Singh portrait in Central Sikh Museum
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर (पोट्रेट) स्वर्ण मंदिर के सेंट्रल सिख म्यूजियम में अभी नहीं लगेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सेंट्रल सिख म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का चित्र लगाने के फैसले को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


 एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि हाल ही में एसजीपीसी की कार्यकारी समिति की बैठक में दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह का चित्र म्यूजियम में लगाने की मंजूरी दी गई थी। हालांकि, एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने विभिन्न समूहों की तरफ उठाई गई आपत्तियों के मद्देनजर इस फैसले को फिलहाल स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


एसजीपीसी सचिव ने कहा कि एसजीपीसी सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करती है और मानती है कि इस विषय पर सिखों के बीच आम सहमति आवश्यक है। डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र को लेकर अंतिम निर्णय कार्यकारी समिति की आगामी बैठक में पुनर्विचार के बाद लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 मई को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह समेत कुछ अन्य व्यक्तियों के चित्र सेंट्रल सिख म्यूजियम में लगाए जाने का फैसला लिया गया था।

राजोआना की चिट्ठी के बाद के बाद टाला फैसला
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पटियाला जेल में बंद आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना की चिट्ठी के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख म्यूजियम में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की तस्वीर लगाने का फैसला टाल दिया है। कमेटी का कहना है कि इस पर पुनर्विचार होगा और सिख संगत की राय ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि 13 मई 2925 को एसजीपीसी कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया था कि डा. मनमोहन सिंह समेत पांच पंथक हस्तियों की तस्वीरें कमेटी के सिख म्यूजिम में लगाई जाएंगी। पटियाला जेल में बंद आतंकवादी बलवंत सिंह राजोआना ने एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह को पत्र लिख कर उक्त फैसले पर एतराज जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed