फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   severe cold in punjab cold wave alert mausam update

घनी धुंध की चपेट में पंजाब: शून्य पहुंची दृश्यता, अमृतसर से छह फ्लाइट का समय बदला; बठिंडा में बस-ट्रक टकराए

Fri, 03 Jan 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:20 PM IST
सार

घनी धुंध के कारण अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली अधिकतर फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देरी से गई। मौसम विभाग ने शनिवार से पंजाब में तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
severe cold in punjab cold wave alert mausam update
मोगा में छाई घनी धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब घनी धुंध की चपेट में है। शुक्रवार सुबह से ही कोहरे ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


अमृतसर में शुक्रवार को भी कोहरे की गहरी चादर बिछी रही जिस कारण विजिबिलिटी (दृश्यता) जीरो है। कोहरे के कारण करीब छह फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं। छह आने और जाने वाली फ्लाइट का समय रीशेड्यूल्ड किया गया है। हलवारा में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी बहुत कम है और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन




जालंधर में घना कोहरा छाया है और विजिबिलिटी सिर्फ 5 मीटर तक है। वाहनों की रफ्तार कम हो गई है, शहर के मुकाबले ग्रामीण एरिया में धुंध का असर ज्यादा है। वहीं फरीदकोट, पटियाला, मोगा और फगवाड़ा में भी घनी धुंध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मुक्तसर में भी सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। धुंध के चलते वाहन चालकों को दिक्कतें आ रही हैं। घने कोहरे व ठंड के चलते दिन भर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो रहे। 

बठिंडा में बस और ट्रक टकराए

घने कोहरे के कारण बठिंडा के गांव गुरुसर सैनेवाला के पास एक निजी कंपनी की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।



घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल और एम्स अस्पताल, बठिंडा में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस थाना संगत मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed