फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   SD College's Barnala Short Film wins first place in Regional Youth Festival for fourth time

Punjab: एसडी कॉलेज बरनाला का दबदबा, लघु फिल्म ने क्षेत्रीय युवा महोत्सव में लगातार चौथी बार जीता पहला स्थान

Fri, 24 Oct 2025 07:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 24 Oct 2025 07:01 PM IST
सार

एसडी कॉलेज बरनाला के पत्रकारिता विभाग द्वारा बनाई गई लघु फिल्म ने जोनल यूथ फेस्टिवल में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
SD College's Barnala Short Film wins first place in Regional Youth Festival for fourth time
एसडी कॉलेज बरनाला की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसडी कॉलेज बरनाला के पत्रकारिता विभाग द्वारा बनाई गई लघु फिल्म ने जोनल यूथ फेस्टिवल में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के पीआरओ प्रो. शोएब जफर ने बताया कि पत्रकारिता विभाग के प्रमुख प्रो. गुरपरवेश सिंह के नेतृत्व में विभाग के विद्यार्थियों ने कॉलेज की ओर से युवा महोत्सव की लघु फिल्म प्रतियोगिता में भाग लिया और कॉलेज ने अपना दबदबा कायम रखा है। अब यह फिल्म पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में भी शामिल की जाएगी।

विज्ञापन


इससे पहले कॉलेज की 'लघु फिल्म' तीन बार जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है, जबकि दो बार इंटर जोनल और एक बार इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर चुकी है। 'शॉर्ट फिल्म' की इस निरंतर उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन समिति और कॉलेज प्राचार्या डॉ. रमा शर्मा ने पत्रकारिता विभाग के प्रो. गुरपरवेश सिंह, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. कुलदीप सिंह, प्रो. लखवीर सिंह चीमा, अमृतपाल सिंह और विद्यार्थियों को बधाई दी और अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed