फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   School children took cow injured by vehicle to animal hospital in gurharsahay

स्कूली बच्चों ने दिखाई संवेदनशीलता: वाहन की टक्कर से जख्मी गाय को ले गए पशु अस्पताल, सामने आया वीडियो

Sat, 26 Jul 2025 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 01:49 PM IST
सार

गुरुहरसहाय में सड़क पर आवारा घूम रही गाय को एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। स्कूली बच्चों ने गाय को देखा तो मदद का जज्बा दिखाते हुए वे उसे अस्पताल ले गए।  

विज्ञापन
School children took cow injured by vehicle to animal hospital in gurharsahay
मदद में जुटे बच्चे। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाबियों की दरियादिली की मिसालें पूरे देश में दी जाती हैं। संकट में मदद के लिए हाथ बढ़ाना पंजाब के लोगों के खून में है। कुछ दिन पहले मोगा और बठिंडा में ऐसे ही दो मामले सामने आए थे। अब एक वाकया गुरहरसहाय में देखने को मिला है।
विज्ञापन


फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में सड़कों पर आवारा घूम रही एक गाय को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से गाय गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर गई । स्कूली बच्चों ने गाय को जख्मी हालत में देख  उसे उठाकर वाहन पर लादकर उसे पशु अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया । उसके बाद जितनी भी गायें सड़कों पर घूम रही थी उन सभी को इकट्ठा कर गौशाला में स्कूली बच्चों ने छोड़ा।
विज्ञापन


मोगा में युवकों ने पीठ को बना दिया था पुल

मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में जब बरसात के कारण गांव मल्लेयाना को जाने वाली मुख्य सड़क का एक हिस्सा पानी में बह गया तो जगरांव स्कूल से लौट रहे गांव के करीब 30 बच्चे वहां फंस गए। गांव को जोड़ने वाली इकलौती सड़क के बीच से कट जाने के कारण तेज बहाव को पार करना मुश्किल था। ऐसे में गांव के दो युवकों गगनदीप सिंह और सुखविंदर सिंह ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सड़क पार कराने लगे। 

यह भी पढ़ें: चलती कार में दरिंदगी: सैलून में काम करने वाली किशोरी का अपहरण...रात में हैवानियत; ऐसे हाल में घर पहुंची पीड़ित

दोनों कटे हुए हिस्से में तेज बहाव के बीच घुटनों के बल बैठ गए और एक-एक करके तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को अपनी पीठ के ऊपर से पार कराया। 

पुलिसकर्मी ने बचाई थी 11 लोगों की जान 

बठिंडा के बहमन पुल के पास बुधवार सुबह कार में सवार एक होंडा अमेज कार बेकाबू होकर नहर में गिर गई थी, इसमें एक ही परिवार के 11 सदस्य थे जिनमें छह बच्चे और पांच अन्य शामिल थे। उन्हें बचाने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जसवंत सिंह ने नहर में छलांग लगा दी और एक-एक कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed