फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Minor girl abducted and harassment in moving car in Zirakpur of Punjab

चलती कार में दरिंदगी: सैलून में काम करने वाली किशोरी का अपहरण...रात में हैवानियत; ऐसे हाल में घर पहुंची पीड़ित

Sat, 26 Jul 2025 07:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, मोहाली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Jul 2025 07:45 AM IST
सार

मोहाली के ज़ीरकपुर में दो अज्ञात लोगों ने एक 16 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया। इसके बाद चलती कार में उसके साथ हैवानियत की, बाद में उसे अपहरण स्थल के पास ही छोड़ दिया। यह घटना चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास वीआईपी रोड पर मेट्रो मॉल के पास हुई।

विज्ञापन
Minor girl abducted and harassment in moving car in Zirakpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

पंजाब के मोहाली के जीरकपुर में एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में हैवानियत करने का मामला सामने आया है। कार सवार आरोपियों ने मेट्रो मॉल के पास से उसका अपहरण किया। इसके बाद उसको चंडीगढ़ और मोहाली ले गए। 
विज्ञापन


रात को दुष्कर्म करने के बाद उसको सूनसान जगह छोड़कर भाग गए। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


जीरकपुर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक सैलून में काम करती है। 22 जुलाई को सुबह वह सैलून गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। 23 जुलाई को जब वह घर लौटी तो उसने बताया कि वह डेराबस्सी निवासी अपने दोस्त से मिलने नाडा साहिब गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह युवक को एक माह से जानती है। वह उसका अच्छा दोस्त है। 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने दोस्त से मिलकर नाडा साहब से ऑटो में बैठकर डेराबस्सी पहुंची। शाम 6 बजे उसी ऑटो से जीरकपुर मेट्रो मॉल के पास पहुंची। 

युवकों ने पता पूछने के बहाने कार में खींचा
ऑटो से उतरने के बाद वह पैदल घर की तरफ आ रही थी। तभी एक काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। एक युवक ने उससे रास्ता पूछा तभी दूसरे युवक ने खींचकर उसको गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद वे उसको चंडीगढ़ ट्रिब्यून चौक से फेज-11 के जंगलों की तरफ ले गए। 

 

चलती कार में की हैवानियत
उन युवकों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को उसको सूनसान जगह छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मां के बयान पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिन रास्तों से युवक उसे जीरकपुर से चंडीगढ़ और लेकर गए थे।

नाबालिग ने बताया कि अज्ञात युवकों ने किडनैप के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। - सतिंदर सिंह, एसएचओ, थाना जीरकपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed