फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Retired head teacher and clerk arrested in Jalandhar in salary scam of Rs 36 lakh

Scam: पंजाब में 36 लाख रुपये का वेतन घोटाला, रिटायर्ड मुख्य अध्यापक और क्लर्क गिरफ्तार, चार साल से बच रहे थे

Mon, 28 Oct 2024 10:07 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Oct 2024 10:07 AM IST
सार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने निजी हितों के लिए 36,67,601 रुपये के वेतनों में हेराफेरी करने में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Retired head teacher and clerk arrested in Jalandhar in salary scam of Rs 36 lakh
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में शिक्षा विभाग में कार्यरत रहते हुए एक शिक्षक और क्लर्क ने 36 लाख रुपये का वेतन घोटाला किया था। आरोपियों को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे। 

विज्ञापन


पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने निजी हितों के लिए 36,67,601 रुपये के वेतनों में हेराफेरी करने में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चार साल से अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे। आरोपियों की पहचान सरकारी हाई स्कूल तलवंडी माधो, जिला जालंधर में तैनात रहे सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक गुरमेल सिंह और अब नौकरी से बर्खास्त क्लर्क सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह मामला तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी जालंधर द्वारा दी गई शिकायत की जांच के पश्चात दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों ने मिलीभगत करके 2015 से 2017 तक के वेतनों में घपला किया और अपने चार रिश्तेदारों को स्कूल में अध्यापक के रूप में कार्यरत दिखाते हुए उनके खातों में 35,81,429 रुपये मासिक वेतन के रूप में जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आरोपी क्लर्क सुखविंदर सिंह ने 2013 से 2015 तक जिला जालंधर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल निहालूवाल के तत्कालीन ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग अधिकारी सतपाल सिंह के जाली हस्ताक्षरों से 86,172 रुपये भी जमा करवाए थे। विजिलेंस के अनुसार दोनों गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने निजी हितों के लिए 36,67,601 रुपये के वेतनों में हेराफेरी करने में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed