फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain thunderstorms forecast for chandigarh panchkula mohali

ट्राइसिटी में गरज-चमक के साथ बारिश: उमस से परेशान लोगों को मिली राहत, तेज बरसात ने पारे को गिराया

Sat, 22 Aug 2026 10:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन
Rain thunderstorms forecast for chandigarh panchkula mohali
चंडीगढ़ में तेज बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में तेज बरसात हो रही है। आज चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान भी जताया गया था। इससे पहले दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे लेकिन उमस से खास राहत नहीं मिली। 
विज्ञापन




हवा में अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी तक पहुंचने से लोग पसीने और चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने 22 और 23 अगस्त को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारों का अनुमान जताया है। इससे सप्ताहांत में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 अगस्त को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 से 26 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ेगा। 22 और 23 अगस्त को पारा करीब 36 डिग्री, 24 अगस्त को 37 और 25-26 अगस्त को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान अगले पांच दिन 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा।


34.3 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ मौसम वेधशाला के अनुसार पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक बारिश दर्ज नहीं की गई। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी रहने से उमस बनी रही।

25-26 को फिर बढ़ेगी गर्मी
22-23 अगस्त की संभावित बारिश से सप्ताहांत में राहत मिलने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। 25 और 26 अगस्त को पारा 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। रात का तापमान 25-26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed