फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain in Punjab Road collapsed in Pathankot Alert of heavy rain

पठानकोट में बरसात: एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त, सेना ने अपने गेट खोले; दूनेरा के पास सड़क धंसी

Tue, 12 Aug 2025 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 01:03 PM IST
सार

पंजाब में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
Rain in Punjab Road collapsed in Pathankot Alert of heavy rain
पठानकोट में सेना ने आम लोगों के लिए खोले गेट - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में सोमवार शाम सात बजे से लगातार हो रही बरसात से हालात बिगड़ गए हैं। भारी बरसात से एयरपोर्ट को जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया जिससे आवाजाही ठप हो गई। इसके बाद लोगों और स्कूली बच्चों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सेना ने अपने गेट खोल दिए। एयरपोर्ट की दीवार के साथ भी लैंडस्लाइड हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार रात हुई बारिश के कारण पठानकोट के ढांगू रोड पर एक शॉप के पास बिजली के ट्रांसफार्मर को आग लग गई। वहीं मंगलवार सुबह चार बजे दूनेरा के पास सड़क धंस गई। यातायात ठप होने से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन




पंजाब में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पौंग डैम से अधिक पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों में डर का माहौल

पौंग बांध से लगातार 6वें दिन भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को पौंग बांध से 55904 क्यूसिक पानी शाह नहर बैराज मे छोड़ा जा रहा है। जबकि पौंग बांध के पावर हाउस की चल रही 6 टर्बाइनस मशीन के माध्यम से 17849 क्यूसिक और  पौंग बांध के स्पिलवे के 6 गेट्स के माध्यम से 38055 क्यूसिक पानी शाह नहर बैराज की तरफ आकर्षित रहा है। इससे ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। यह स्थिति पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, और तरनतारन जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रही है। क्षेत्र के किसान नेता अमरजीत सिंह ढाडेकटवाल ने अपने साथियों सहित बताया  कि ब्यास दरिया में अधिक पानी छोड़े जाने के कारण उपमंडल मुकेरियां तथा हिमाचल के जिला कांगड़ा की तहसील इन्दौर के ब्यास दरिया के किनारे रहने बाले लोगों को बाढ़ का भय दिन रात सताए जा रहा है और किसानों के खेतों में पानी भर गया है जिस से गन्ने और धान की फसल तबाह हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed