{"_id":"6762482e0a422dcc9b0083f6","slug":"rail-roko-movement-in-punjab-today-kisan-andolan-all-update-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rail Roko Andolan: मांगों के समर्थन में किसानों ने पंजाब में तीन घंटे रोकी ट्रेनें, परेशान होते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rail Roko Andolan: मांगों के समर्थन में किसानों ने पंजाब में तीन घंटे रोकी ट्रेनें, परेशान होते रहे यात्री
Wed, 18 Dec 2024 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:01 PM IST
सार
Kisan Rail Roko Andolan Latest news: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के लोगों से आज रेल रोको आंदोलन में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने पंजाब के सभी 13000 गांवों के लोगों से अनुरोध किया था कि वे रेलवे ट्रैक, नजदीकी रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे स्टेशनों को दोपहर 12 से 3 बजे तक बंद कर दें।
विज्ञापन
मोहाली में रेल ट्रेक पर बैठे किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब-हरियाणा की सीमा पर शंभू-खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों के हक में आज पूरे पंजाब में रेलें रोकी गई। हर जिले में किसान दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रेल पटरियों पर बैठे।
लुधियाना के साहनेवाल में किसानों के रेलवे ट्रैक पर बैठने के कारण दिल्ली- अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही थम गई। शान ए पंजाब एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस सहित 4 यात्री ट्रेनें लुधियाना स्टेशन पर खड़ी रही। कई ट्रेनें सिग्नल के इंतजार में फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर, ब्यास तथा खन्ना, सरहिंद, राजपुरा व अंबाला के नजदीक खड़ी रही।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 22 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार अभी तक किसानों से बात नहीं की। मोदी सरकार किसानों के मुद्दों को डीरेल करना चाहती है।
विज्ञापन
पंधेर ने कहा कि कुछ मीडिया वालों की तरफ से किसानों की दोनों यूनियनों को अलग-अलग बताया जा रहा है, जोकि सरासर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। किसान एकजुट हैं और मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। पंधेर ने आरोप लगाया कि विपक्ष किसानों की आवाज संसद में नहीं उठा रहा है, जिससे किसानों की समस्याएं अनसुनी हो रही हैं। पंधेर ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया और पूछा कि वे किसानों के लिए क्या कर रहे हैं?

पंजाब में आज यहां रोकी जा रहीं ट्रेनें
- जिला मोगा का जितवाल, डगरू, मोगा स्टेशन
- जिला फरीदकोट का फरीदकोट स्टेशन
- जिला गुरदासपुर का प्लेटफॉर्म कादियां, फतेहगढ़ चूड़ियां, बटाला प्लेटफॉर्म
- जिला जालंधर का लोहियां खास, फिल्लौर, जालंधर कैंट, ढिल्लवां
- जिला पठानकोट का परमानंद प्लेटफॉर्म
- जिला होशियारपुर का टांडा, दसूहा, होशियारपुर प्लेटफॉर्म, मडियाला और माहिलपुर
- जिला फिरोज़पुर का मखू, मलां वाला, तलवंडी भाई, बस्ती टैंकां वाली, जगराांव
- जिला लुधियाना का साहनेवाल
- जिला पटियाला कारेलवे स्टेशन पटियाला, शंभू स्टेशन
- जिला मोहाली का रेलवे स्टेशन फेस 11 मोहाली
- जिला संगरूर का सुनाम
- जिला मलैरकोटला का अहमदगढ़
- जिला मानसा का मानसा मेन, बरेटा
- जिला रूपनगर का रेलवे स्टेशन रूपनगर
- जिला अमृतसर का देवीदासपुरा, ब्यास, पंधेर कलां, काठू नंगल, रमदास, जहानगीर, झंडे
- जिला फाजिल्का का रेलवे स्टेशन फाजिल्का
- जिला तरनतारन का पट्टी, खेमकरण, रेलवे स्टेशन तरनतारन
- जिला नवांशहर का बहराम
- जिला बठिंडा का रामपुरा
- जिला कपूरथला का हमीरा, सुल्तानपुर, लोदी और फगवाड़ा
- जिला मुक्तसर का मलोट