फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Quota of principal promotion increased in government schools in Punjab

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ाया, अब जल्द होगी नई भर्ती

Tue, 15 Apr 2025 05:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

पंजाब सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। अब सूबे के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। ऐसे में अब स्कूलों में जल्द प्रिंसिपल्स की नई भर्ती भी की जाएगी। 

विज्ञापन
Quota of principal promotion increased in government schools in Punjab
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य की आप सरकार ने पंजाब के स्कूलों में प्रिंसिपल प्रमोशन का कोटा बढ़ाया है। अब स्कूलों में प्रमोशन के आधार पर 75 प्रतिशत प्रिंसिपल्स की भर्ती हो सकेगी। इस फैसले से पंजाब के सरकारी स्कूलों में 500 नए प्रिंसिपल्स की भर्ती होगी। 

विज्ञापन


मंत्री हरजोत बैंस का कहना है कि कांग्रेस सरकार में ये कोटा सिर्फ 50 प्रतिशत था, जिसकी वजह से स्कूलों में प्रिंसिपल्स की कमी हुई। आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर हुआ ऊंचा: सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को सुनाम के छाजली में स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया। उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल में छात्राओं की ओर से तैयार किए डेमो और बेटियों की प्रतिभा व आत्मविश्वास देखकर उनके मन को सुकून मिला है। छात्रों की प्रतिभा प्रमाणित कर रही है कि पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी नौकरी के लिए पैसा या सिफारिश नहीं योग्यता ही आधार
उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों को आगे बढ़ने का हर मौका उनकी सरकार दे रही है। लिहाजा बच्चे अपने सपनों को पंख देकर सुनहरी उड़ान भरें। शिक्षा व सेहत पर खास फोकस किया गया है। नौकरी, मेरिट पर है। पंजाब में सरकारी नौकरी के लिए पैसा या सिफारिश नहीं योग्यता ही आधार है। सीएम मान ने कहा कि उन्होंने किसी कारोबार में हिस्सेदारी नहीं डाली, लोगों के दुख-सुख में हिस्सा डाला है। विरोधियों को हजम नहीं हो रहा कि साधारण परिवार का बेटा मुख्यमंत्री क्यों बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed