{"_id":"6863735e85adfcc8e00979f0","slug":"punjab-vigilance-brought-bikram-majithia-to-shimla-claims-property-purchased-through-middlemen-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बिक्रम मजीठिया को शिमला लेकर पहुंची विजिलेंस, दावा-बिचौलियों के जरिये खरीदी करोड़ों की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बिक्रम मजीठिया को शिमला लेकर पहुंची विजिलेंस, दावा-बिचौलियों के जरिये खरीदी करोड़ों की संपत्ति
Tue, 01 Jul 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:10 AM IST
सार
शिराेमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं। फिलहाल यह जांच 540 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के मामले में की जा रही है।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है।
सोमवार को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम मजीठिया की बेनामी संपत्तियों की शिनाख्त परेड करवाने के लिए उन्हें शिमला लेकर पहुंची। उनके साथ तीन गाड़ियों में विजिलेंस के आठ अधिकारी भी थे। टीम मजीठिया को मशोबरा के नालदेहरा गोल्फ ग्राउंड के पास संपत्ति की पहचान करवाने के लिए ले गई।
विजिलेंस का दावा है कि यहां पर मजीठिया ने बिचौलियों के जरिये करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। जांच के दायरे में मजीठिया के कई ठिकाने हैं, जिनमें अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित उनके आवास भी शामिल हैं। विजिलेंस की टीम करीब एक घंटा मशोबरा में रही और उसके बाद वापस पंजाब लौट गई।