{"_id":"68483dc252604f4ee1099ddf","slug":"punjab-temperature-reached-47-6-degrees-in-bathinda-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलस रहा पंजाब: बठिंडा में 47.6 डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन नहीं मिलेगी राहत; कब बरसेगी राहत की बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलस रहा पंजाब: बठिंडा में 47.6 डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन नहीं मिलेगी राहत; कब बरसेगी राहत की बूंदें
Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:45 PM IST
सार
मौसम विभाग ने बुधवार को भी पंजाब में सीवियर हीट वेव चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले दो दिनों के लिए हीट वेव चलेगी। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री तक और वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
गरमी का प्रकोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब गरमी में झुलस रहा है। मंगलवार को बठिंडा का पारा 47.6 डिग्री पहुंच गया है।
हीट वेव के कारण भीषण गरमी पड़नी शुरू हो गई है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर हो गया है। बठिंडा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप रहा। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में भी हीट वेव चली।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 25.8 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: थानेदार लाइन हाजिर: आप नेता के भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, पिता को धक्के मारे; पुलिस कमिश्नर से भी बोला झूठ
विज्ञापन
मंगलवार को पंजाब में सबसे अधिक 47.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 44.8 डिग्री, लुधियाना का 44.0 डिग्री, पटियाला का 44.5 डिग्री, पठानकोट का 43.2 डिग्री, फाजिल्का का 43.4 डिग्री, फिरोजपुर का 43.5 डिग्री, जालंधर का 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री, पटियाला का 27.7 डिग्री, पठानकोट का 27.8 डिग्री, फरीदकोट का 29.5 डिग्री, फिरोजपुर का 26.9, जालंधर का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हीट वेव के कारण भीषण गरमी पड़नी शुरू हो गई है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर हो गया है। बठिंडा में सीवियर हीट वेव का प्रकोप रहा। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला में भी हीट वेव चली।
पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 25.8 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: थानेदार लाइन हाजिर: आप नेता के भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, पिता को धक्के मारे; पुलिस कमिश्नर से भी बोला झूठ
विज्ञापन
14 जून से मिल सकती है राहत
हालांकि विभाग के मुताबिक 14 जून से पंजाब में भीषण गरमी से राहत मिल सकती है। विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों के लिए 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है।मंगलवार को पंजाब में सबसे अधिक 47.6 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 44.8 डिग्री, लुधियाना का 44.0 डिग्री, पटियाला का 44.5 डिग्री, पठानकोट का 43.2 डिग्री, फाजिल्का का 43.4 डिग्री, फिरोजपुर का 43.5 डिग्री, जालंधर का 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री, पटियाला का 27.7 डिग्री, पठानकोट का 27.8 डिग्री, फरीदकोट का 29.5 डिग्री, फिरोजपुर का 26.9, जालंधर का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।