फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Thanedaar Line Hazir Kept man in illegal custody Police Commissioner

थानेदार लाइन हाजिर: आप नेता के भतीजे को अवैध हिरासत में रखा, पिता को धक्के मारे; पुलिस कमिश्नर से भी बोला झूठ

Tue, 10 Jun 2025 06:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

आप नेता कीमती भगत का 18 साल के भतीजे मोहित ने दो माह पहले किसी की कोठी में लकड़ी का काम किया था। कोठी मालिक ने 6 सोने की चूड़ियां व नकदी चोरी होने की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। 
 

विज्ञापन
Jalandhar Thanedaar Line Hazir Kept man in illegal custody Police Commissioner
जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर थाना डिवीजन नंबर सात में एक युवक को 15 घंटे तक अवैध हिरासत में रखा गया। बेटे के पीछे थाने पहुंचे पिता को भी धक्के मारकर थाने से निकाल दिया गया। युवक के ताया कीमती भगत थाने पहुंचे तो उनको भी वर्दी की धौंस दिखाई गई। 
विज्ञापन


मामला सीपी धनप्रीत कौर के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएचओ भारत भूषण को बच्चे को छोड़ने के लिए कहा। इस पर थानेदार ने सीपी को गुमराह किया कि उसने बच्चे को पहले ही छोड़ दिया था। लेकिन जब कमिशनर धनप्रीत कौर को सच्चाई पता चली तो तत्काल एसएचओ भूषण को लाइन हाजिर कर दिया गया। हालांकि थानेदार भूषण का कहना है कि उसको धमकाया गया था कि उसका तबादला करवा दिया जाएगा और बदली कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: 80 और 90 साल के बुजुर्ग 120 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़े, मनाने में जुटे SDM, नायब तहसीलदार और पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के सीनियर नेता कीमती भगत ने बताया कि उसका 18 साल का भतीजा मोहित पढ़ने के साथ साथ लकड़ी का कार्य करता है। दो माह पहले उसने किसी की कोठी में कार्य किया था। अब कोठी मालिक ने शिकायत कर दी कि उसकी कोठी से 6 सोने की चूड़ियां व नकदी चोरी हुई है।




सोमवार को उसके भतीजे मोहित को थाने में बुलाकर 10 घंटे नाजायज कस्टडी में बैठाकर रखा गया। भगत का कहना है कि कबीर महाराज का प्रकाशोत्सव है, लिहाजा शोभायात्रा निकलनी थी। एसएचओ ने रात को मोहित को छोड़ा और मंगलवार सुबह फिर थाने में बैठा लिया।

कीमती भगत का कहना है कि उसका भाई थाने गया तो धक्के देकर बाहर निकाला गया। वह बाद में खुद थाने गए तो बदतमीजी की गई। कमिशनर धनप्रीत कौर को शिकायत की तो उनको भी गुमराह कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed