फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab seven Hot Seats Sukhbir Badal Jalalabad Stronghold and High-Stakes Political Battles

पंजाब की इन सात सीटों पर सियासी पारा हाई: यहां तीन बार जीते सुखबीर, पटियाला-मजीठा और इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प

Wed, 14 Oct 2026 03:30 PM IST
Sharukh Khan राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 14 Oct 2026 03:30 PM IST
सार

पंजाब की सात हॉट सीटों पर सियासी पारा चढ़ चगया है। दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है। धूरी में सीएम मान सक्रिय हैं, जलालाबाद में सुखबीर ने मोर्चा संभाल लिया है, बाकी सीटों पर भी नेताओं की दौड़-भाग बढ़ गई है। दल जनसंपर्क तेज कर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Punjab seven Hot Seats Sukhbir Badal Jalalabad Stronghold and High-Stakes Political Battles
punjab politics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की सियासत में सात हॉट सीटों पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। धूरी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा संभाल लिया है, तो जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल सक्रिय होकर सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


वहीं बाकी सीटों पर भी नेताओं की दौड़-भाग तेज हो गई है। कहीं जनसभाओं के जरिये माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, तो कहीं सीधे जनता के बीच पहुंचकर लोगों को अपने पक्ष में करने की कवायद चल रही है। ऐसे में इन सात सीटों पर बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

धूरी भी हॉट सीट बनी हुई है। वर्ष 2022 में सीएम भगवंत मान ने यहां से चुनाव लड़ा था और 58,206 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को मात दी थी जबकि वर्ष 2027 चुनाव में कांग्रेस से दलवीर सिंह गोल्डी ने 2,811 मतों से जीत दर्ज की थी। 

 
विज्ञापन

सीएम मान अभी से इस सीट पर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को भी सीएम मान ने एक कार्यक्रम के दौरान युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसके अलावा मान धूरी हलके में लोक मिलनी का भी आयोजन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद में तीन बार जीत दर्ज कर चुके सुखबीर
वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जलालाबाद सीट पर भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस सीट पर सुखबीर तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। हालांकि वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर जगदीप कंबोज गोल्डी ने सुखबीर बादल को 30,930 मतों को मात दी थी।

यही कारण सीट अभी से इस सीट पर सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब बचाओ रैली का आयोजन भी जलालाबाद में किया था ताकि लोगों के बीच जा सके। इसके अलावा लगातार वह यहां कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

मजीठा और अमृतसर पूर्व सीट पर भी मुकाबला होगा दिलचस्प
मजीठा और अमृतसर पूर्व सीट भी पंजाब विधानसभा की हॉट सीटों में गिनी जाती हैं। अमृतसर पूर्व सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी जीवन ज्योत कौर ने कांग्रेस प्रत्याशी नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया को मात दी थी। सिद्धू पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय नहीं है।

इसके अलावा मजीठिया इससे पहले मजीठा सीट से भी चुनाव लड़ते रहे हैं और वर्ष 2022 में उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी क्योंकि बिक्रम मजीठिया ने नवजोत सिद्धू की चुनौती स्वीकार करते हुए अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ा था। मजीठिया ने मजीठा सीट पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि वह किस सीट से चुनाव मैदान में उतरते हैं।

लंबी सीट पर पांच बार जीते प्रकाश सिंह बादल
शिअद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल ने लंबी सीट पर पांच बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 1997 से लेकर 2017 तक लगातार इस सीट पर शिअद का कब्जा रहा। हालांकि पिछली बार इस सीट पर उन्हें आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां से हार का सामना करना पड़ा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस सीट से शिअद किसे चुनाव मैदान में उतारती है। आप और शिअद ने दोनों ने ही अभी से लंबी में अपना डोर-टू-डोर प्रचार तेज कर दिया है।

चमकौर साहिब में सरगर्मियां तेज
चमकौर साहिब सीट पर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी इस हलके से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2007 से लेकर 2017 तक चन्नी लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।

हालांकि वर्ष 2022 में वह आप प्रत्याशी डॉ. चरणजीत सिंह ने उन्हें 7,942 से हरा दिया था। चन्नी इस समय भी प्रदेश कांग्रेस में काफी सक्रिय हैं और लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले चुनाव में चन्नी को कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा बनाया था।
 

पटियाला सीट पर रोचक होगा मुकाबला
पटियाला विधानसभा पर भी इस बार रोचक मुकाबला होगा। इस सीट पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी परनीत कौर भी यहां से विधायक रह चुकी हैं लेकिन पिछली बार कैप्टन को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार चुनाव से पहले कैप्टन परिवार पटियाला में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed