फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Health Minister sought report within 24 hours on Jalandhar civil hospital case

Jalandhar: सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में तीन मरीजों की माैत, स्वास्थ्य मंत्री ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Mon, 28 Jul 2025 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी के बाद हो गई थी।

विज्ञापन
Punjab Health Minister sought report within 24 hours on Jalandhar civil hospital case
जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घटना के कारण मेरा दिल भारी है, जहां ऑक्सीजन आपूर्ति में खराबी के कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई। मैं मौके पर पहुंचा और अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की। विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह की दर्दनाक क्षति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और बिना किसी समझौते के कार्रवाई की जाएगी। हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी के बाद हो गई थी। मरने वाले मरीजों के परिवार वालों का कहना था कि उनके परिवारिक सदस्यों को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर विनय ने खुद कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी आई थी लेकिन उन्होंने अस्पताल प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि उक्त फॉल्ट को ठीक कर लिया गया था, यह मौतें उसके बाद हुई हैं। डॉक्टर विनय ने कहा कि मौतों और फॉल्ट के बीच संबंध की गहराई से जांच की जाएगी ताकि सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed