Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab government suspend 25 officers of different jails action against corruption and drugs network

पंजाब सरकार का एक्शन: अलग-अलग जेलों के 25 अधिकारी सस्पेंड, भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई

Sat, 28 Jun 2025 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 12:37 PM IST
सार

भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को ख़त्म करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक्शन लिया गया है। जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Punjab government suspend 25 officers of different jails action against corruption and drugs network
फिरोजपुर जेल - फोटो : संवाद

विस्तार

जेलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। जेल में कामकाज सुधारने के लिए अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए अलग अलग जेलों के 25 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें तीन डिप्टी सुपरिडेंट और दो  असिस्टेंट सुपरिडेंट शामिल हैं। भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क को ख़त्म करने के लिए ये एक्शन लिया गया है। जेल में भ्रष्टाचार और नशे के नेटवर्क की जानकारी मिलने के बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

फिरोजपुर जेल में ड्यूटी के दौरान कमांडो मुलाजिम हेरोइन समेत काबू 

फिरोजपुर सेंट्रल जेल में तैनात कमांडो कर्मचारी(एल आर/एचसी) सुक्खा सिंह (बेलट नंबर 2सी/552) वासी तरनतारण से तलाशी दौरान 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उक्त मुलाजिम जेल में जैसे ही दाखिल हुआ उसकी मुख्य गेट पर तलाशी ली गई। तलाशी दौरान वहां पर सहायक सुपरिंटेंडेंट तरसेम सिंह हाजिर थे । जब उक्त मुलाजिम के पैरों में पहने हुए बाएं बूट की तलाशी ली गई तो बूट के पतावे में 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। यह हेरोइन जेल के अंदर लेकर जा रहा था। आशंका जाहिर की जा रही है कि जेल में बंद कैदियों और हवालातियों को हेरोइन सप्लाई करता था। थाना सिटी पुलिस ने उक्त मुलाजिम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed