फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Former CM Charanjit Channi gives exam of MA Public Administration from Panjab University

पेपर देने पहुंचे चन्नी: पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कर रहे हैं पंजाब के पूर्व सीएम

Thu, 20 Aug 2026 03:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 03:14 PM IST
सार

परीक्षा के चलते चरणजीत चन्नी बुधवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडल्ब्यूसी) की बैठक में  हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे। इस बैठक में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला ने भाग लिया।

विज्ञापन
Punjab Former CM Charanjit Channi gives exam of MA Public Administration from Panjab University
पीयू में एग्जाम देते पूर्व सीएम चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में एग्जाम देने पहुंचे। चन्नी पंजाब यूनिवर्सिटी से मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि मैं साढ़े चार साल तक राजनीति से दूर रहा। इस दौरान मैंने रिसर्च और स्टडी की। अब हम ऐसे सुधार लाएंगे जिनसे सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार न कर सकें। इस कल्याणकारी राज्य में मध्यम वर्ग और गरीबों को बेहतर लाभ मिल सकें। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी। हम राज्य को ऐसा मॉडल देने जा रहे हैं और अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो इसे लागू करेंगे। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने हाईकमान को लिखा था कि मैं हर महीने होने वाली बैठक के लिए अपनी परीक्षा नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन


परीक्षा के चलते चन्नी बुधवार को नई दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडल्ब्यूसी) की बैठक में  हिस्सा लेने नहीं पहुंचे थे। इस बैठक में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला ने भाग लिया। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बैठक से दूर रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने 18 अगस्त को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना एडमिट कार्ड भेजते हुए औपचारिक सूचना दे दी थी कि वे पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) के छात्र हैं और उनकी परीक्षा है। परीक्षा की तैयारी करने की वजह से वे इस बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे।


चन्नी ने बैठक में भाग न लेने का कारण तो हाईकमान को बता दिया मगर वड़िंग को बैठक से दूर क्यों रखा गया, इस पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उधर, पंजाब में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भी इस बैठक में बुलाया नहीं गया था। सूत्रों के अनुसार बैठक में पंजाब कांग्रेस में चल रही बगावत पर कोई चर्चा नहीं हुई। इस दौरान केवल पांचों राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ही बात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed