{"_id":"681dfc4ec767129af1027c27","slug":"punjab-farmers-support-operation-sindoor-jagjit-singh-dallewal-postponed-farmers-movement-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर को मिला पंजाब के किसानों का साथ: डल्लेवाल ने आंदोलन को लेकर की बड़ी घोषणा... बोले- हम देश के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन सिंदूर को मिला पंजाब के किसानों का साथ: डल्लेवाल ने आंदोलन को लेकर की बड़ी घोषणा... बोले- हम देश के साथ
Fri, 09 May 2025 06:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 09 May 2025 06:33 PM IST
सार
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए देशवासी एकजुटे हैं। ऐसे में अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पंजाब के किसानों का भी साथ मिल गया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बड़ा एलान किया है।
विज्ञापन
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात में पंजाब के किसानों का सरकार और देश के जवानों को साथ मिला है। सीमा पर दुश्मन देश के हमले का जवाब दे रहे हमारे सैन्य जवानों के लिए पंजाब के किसानों ने अपने आंदोलन स्थगित कर दिया है। क्योंकि इस समय पूरे देश का ऑपरेशन सिंदूर को पूरा समर्थन मिल रहा है। वहीं अब किसानों ने भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सरकार को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के वरिष्ठ नेता व भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए राज्य में अगले 15 दिनों के लिए किसान आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया है। किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि भले ही अपनी मांगों को लेकर उनका सरकारों के साथ मतभेद है, लेकिन देश हित मे किसान भी सरकार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
डल्लेवाल ने कहा कि युद्ध होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे आम नागरिकों का नुकसान होता है लेकिन ऐसे विकट परिस्थितियों में वह अपने आंदोलन से सरकार को कोई संकट में नहीं डालना चाहते, ऐसे में किसान संगठनों ने अपने संघर्ष को अगले 15 दिन तक स्थगित करने का फैसला किया है। इस फैसले के बारे में उन्होंने संगठनों के गांव स्तर के वर्करों से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को सूचित कर दिया है। ऐसे में अगले 15 दिन तक आंदोलन से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं करेंगे।
विज्ञापन
किसानों के सामान की भरपाई करवाई जाए
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि उन्होंने देश हित में अपना आंदोलन स्थगित किया है और इस समय अवधि के दौरान सरकार और पटियाला प्रशासन को भी चाहिए कि वह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के चोरी सामान के मामले कार्रवाई करते हुए नुकसान की भरपाई करवाए।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 7 बजे बंद हो जाएंगे बाजार: पटाखे और आतिशबाजी पर रोक, घरों को लौटने लगे छात्र, ISBT-43 में भीड़