फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Congress incharge Bhupesh Baghel in Chandigarh today all update

नहीं बदलेगा पंजाब कांग्रेस प्रधान: प्रभारी भूपेश बघेल बोले राजा वडिंग पर हाईकमान को पूरा भरोसा

Sat, 01 Mar 2025 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 04:32 PM IST
सार

भूपेश बघेल ने कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के संकेत देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस इकाई में सभी कमेटियों से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञापन
Punjab Congress incharge Bhupesh Baghel in Chandigarh today all update
भूपेश बघेल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान को मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर पूरा भरोसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर नए प्रधान को लेकर कोई फैसला होगा तो वह केवल पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


आप सरकार पर साधा निशाना
भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में घुसने का जुगाड़ लगा रहे हैं। उन्होंने पंजाब सरकार की ड्रग माफिया के खिलाफ नई मुहिम को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि तीन साल तक सरकार सोई हुई थी, अब तीन महीने में क्या बदलाव आ जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव हारने के बाद आप नेता पंजाब में सक्रिय
बघेल ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब दिल्ली के खाली हुए मंत्री पंजाब में घुस चुके हैं और यहां के विभिन्न विभागों पर कब्जा कर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की सरकार अब अपने दम पर नहीं, बल्कि दिल्ली से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस में होगा संगठनात्मक बदलाव
भूपेश बघेल ने कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के संकेत देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस इकाई में सभी कमेटियों से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी को मजबूती देने के लिए जल्द ही बड़े फैसले लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed