फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab BJP issues chargesheet on flood mismanagement holds state government responsible

Punjab: बाढ़ कुप्रबंधन पर भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, प्रदेश सरकार को बताया जिम्मेदार

Wed, 08 Oct 2025 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 11:59 AM IST
सार

पंजाब भाजपा के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार चेतावनियों, विशेषज्ञों की रिपोर्टों और केंद्र द्वारा कई हजार करोड़ दिए जाने के बावजूद लोगों की रक्षा करने या प्रभावी ढंग से सहायता देने में सरकार विफल रही है।

विज्ञापन
Punjab BJP issues chargesheet on flood mismanagement holds state government responsible
पंजाब भाजपा ने आरोप पत्र नाम से दस्तावेज किया रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब भाजपा ने बाढ़ के लिए प्रदेश सरकार को लापरवाह ठहराते हुए आरोप पत्र नाम से एक दस्तावेज रिलीज किया है। मंगलवार को चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में इसे जारी करते हुए कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि सूबे में भीषण बाढ़ का सबसे बड़ा कारण विभागीय और सरकारी स्तर पर लापरवाही है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार चेतावनियों, विशेषज्ञों की रिपोर्टों और केंद्र द्वारा कई हजार करोड़ दिए जाने के बावजूद लोगों की रक्षा करने या प्रभावी ढंग से सहायता देने में सरकार विफल रही है। मौसम विभाग की शुरुआती चेतावनियों के बावजूद आप सरकार ने बचाव के लिए ठोस कदम नहीं लिए। प्रदेश उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि सरकार को गंभीरता से यह जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed