फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab AAP MLA Kunwar Vijay Pratap Singh suspended from the party for 5 years

Punjab:आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित, ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में बाधा का आरोप

Sun, 29 Jun 2025 11:33 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 29 Jun 2025 11:33 AM IST
सार

अमृतसर उत्तरी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप को पार्टी ने पांच साल के लिए निलंबित कर दिया है। उन पर बिक्रम मजीठिया के समर्थन में बयान देने पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Punjab AAP MLA Kunwar Vijay Pratap Singh suspended from the party for 5 years
विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने अमृतसर उत्तरी से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने यह कठोर कदम कुंवर विजय प्रताप की पार्टी विरोधी गतिविधियों और पंजाब सरकार की ड्रग्स के खिलाफ मुहिम में बाधा डालने के आरोपों के चलते उठाया है। 

विज्ञापन


कुंवर विजय प्रताप सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। कुंवर विजय प्रताप कोटकपूरा व बहिबल कलां मामले की जांच करने वाली एसआईटी के प्रमुख रह चुके हैं। आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह अपने इस्तीफे पर कायम हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बरसात: सौ एमएम बारिश से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी; मोहाली-पंचकूला में भी लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में कुंवर विजय प्रताप ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर मजीठिया की पत्नी के साथ विजिलेंस टीम की बहस का वीडियो साझा करते हुए सरकार की कार्रवाई को अनुचित बताया था। उन्होंने कहा था कि मजीठिया जेल में थे तब पंजाब सरकार ने कोई पूछताछ नहीं की और उनकी जमानत में सहायता की, लेकिन अब अचानक कार्रवाई शुरू करना सवाल उठाता है। इस बयान को AAP ने अपनी विचारधारा और ड्रग्स के खिलाफ अभियान के खिलाफ माना।

क्या है मामला

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर में उनके घर से गिरफ्तार किया था। मजीठिया पर 540 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का है। मजीठिया को मोहाली कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब उनकी पेशी 2 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed