फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab 77% ground coverage available on 300 square meter houses government took big decision

Punjab: पंजाब में 300 वर्ग मीटर के मकानों पर मिलेगी 77% ग्राउंड कवरेज की सुविधा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 06 Nov 2025 08:05 AM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 08:05 AM IST
सार

नए नियमों के लागू होने के बाद लोग 335 वर्ग मीटर में निर्माण कर सकेंगे जबकि पहले सिर्फ 300 वर्ग मीटर में ही निर्माण की अनुमति थी। नए नियमों से अवैध निर्माण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि भवन निर्माण अधिक व्यवस्थित और नियमों के अनुसार होगा।

विज्ञापन
Punjab 77% ground coverage available on 300 square meter houses government took big decision
हाउसिंग प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने ग्राउंड कवरेज बढ़ाने का फैसला लिया है जिसके तहत नगर निगम सीमा के अंदर 300 वर्ग मीटर पर 77 फीसदी ग्राउंड कवरेज की अनुमति मिलेगी। यानि अब लोग 285 वर्ग मीटर एरिया में निर्माण कर सकेंगे। इन नए भवनों की जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी जिसके लिए राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार है। 

विज्ञापन


सरकार के अनुसार इससे लोगों की बड़ी मांग पूरी होगी क्योंकि 300 वर्ग मीटर में पहले 65% यानि 195 वर्ग मीटर एरिया में ही निर्माण की अनुमति थी।

इसी तरह 400 वर्ग मीटर एरिया में भी ग्राउंड कवरेज को 60 से बढ़ाकर 71% कर दिया गया है। अब इस केटेगरी में लोगों को 285 वर्ग मीटर एरिया में ग्राउंड कवरेज की अनुमति मिलेगी जो पहले सिर्फ 240 स्क्वेयर मीटर एरिया था। इसी तरह 500 वर्ग मीटर एरिया के लिए भी ग्राउंड कवरेज को 60% से बढ़ाकर 67 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन


नए नियमों के लागू होने के बाद लोग 335 वर्ग मीटर में निर्माण कर सकेंगे जबकि पहले सिर्फ 300 वर्ग मीटर में ही निर्माण की अनुमति थी। नए नियमों से अवैध निर्माण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि भवन निर्माण अधिक व्यवस्थित और नियमों के अनुसार होगा। अभी अवैध निर्माण से निपटना सरकार के सामने प्रमुख चुनौती है। शहरीकरण बढ़ने के साथ ही आवास की मांग बढ़ती जा रही है। लोगों की जरूरतों भी बदल गई हैं। इस कारण घरों में बदलाव बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि सरकार ग्राउंड कवरेज बढ़ा रही है ताकि लोगों की जरूरत के मुताबिक ही निर्माण की सुविधा दी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक भवनों में भी दी राहत

व्यवसायिक भवनों में भी सरकार ने राहत दी है। 125 से लेकर 250 गज तक भवनों पर पहले पांच मीटर में सीढि़यां बनाने की शर्त थी जिसे अब हटा दिया गया है। छोटे भवनों में बड़ी सीढि़यों के लिए रास्ता संभव नहीं था। इस कारण अकसर भवन मालिकों को नियमों के खिलाफ जाकर निर्माण के लिए मजबूर होना पड़ता था। साथ ही सरकार की सख्ती का सामना भी करना पड़ता था। अब 125 गज तक के भवन के लिए सिर्फ 1 मीटर, 125 से 250 गज तक भवनों में सवा मीटर और 250 से ऊपर के भवनों में डेढ़ मीटर में सीढि़यों का निर्माण किया जा सकेगा।

फ्लोर वाइज प्रॉपर्टी की बिक्री की भी सुविधा

इससे पहले यूनिफाइड बिल्डिंग बाइलॉज के तहत ही सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। इससे पहले सरकार ने फ्लोर-वाइज प्रॉपर्टी की बिक्री और रजिस्ट्री की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से तैयार बाइलॉज के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग और फायर एनओसी के साथ यह सुविधा दी गई है। नियमों के तहत स्टिल्ट पार्किंग के साथ चार फ्लोर तक निर्माण की अनुमति होगी। स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य होगा जबकि जरूरत पड़ने पर बिल्डरों और विक्रेताओं को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से भी अनुमति लेना भी अनिवार्य किया है। अधिकतम दो प्लॉट के लिए कॉमन सीढ़ी या लिफ्ट की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed