फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab 516 contractual Forest Department employees regularized CM Bhagwant Mann

Punjab: वन विभाग के 516 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमित, सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र; 58 वर्ष तक मिलेगी सेवा

Mon, 13 Jul 2026 03:15 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 13 Jul 2026 03:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित किए गए कर्मचारियों को आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता में आवश्यक छूट दी गई है। इनमें कई कर्मचारी 10 से 25 वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग की आय बढ़ाने के लिए जर्जर वन विश्राम गृहों और वन रिसॉर्टों के कायाकल्प की भी घोषणा की।

विज्ञापन
Punjab 516 contractual Forest Department employees regularized CM Bhagwant Mann
कर्मचारी को नियुक्ति पत्र साैंपते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने वन विभाग के 516 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियमित होने के बाद ये कर्मचारी 58 वर्ष की आयु तक सेवा देंगे। उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं मिलेंगी और हर वर्ष पांच प्रतिशत वेतन वृद्धि भी मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वन विभाग के 237 अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित पदोन्नतियां बहाल करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि सरकार अब तक योग्यता के आधार पर 68,268 सरकारी नौकरियां दे चुकी है। यही वजह है कि सरकार की किसी भी नियुक्ति को अदालत में चुनौती नहीं मिली।
विज्ञापन


मान ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसी किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं किए जिससे कर्मचारियों का नुकसान हो। पिछली सरकारों ने कच्चे कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जबकि उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 65 हजार से अधिक कच्चे कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जा रहा है। अब कर्मचारियों और सरकार के बीच कोई ठेकेदार नहीं होगा और उन्हें सीधे रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित किए गए कर्मचारियों को आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता में आवश्यक छूट दी गई है। इनमें कई कर्मचारी 10 से 25 वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग की आय बढ़ाने के लिए जर्जर वन विश्राम गृहों और वन रिसॉर्टों के कायाकल्प की भी घोषणा की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क, वन विभाग के सचिव केके यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed