फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Protest against Education Minister Dharmendra Pradhan's Chandigarh visit Youth Congress demonstrates

Chandigarh: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दाैरे का विरोध, युवा कांग्रेस का प्रदर्शन; पुलिस ले गए थाने

Thu, 25 Jun 2026 12:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 25 Jun 2026 12:57 PM IST
सार

सभी प्रदर्शनकारी सेक्टर 18-19 के लाइट पॉइंट पर इकट्ठा हुए लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का काफिला आने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने ले गई।

विज्ञापन
Protest against Education Minister Dharmendra Pradhan's Chandigarh visit Youth Congress demonstrates
चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के चंडीगढ़ दौरे का जोरदार विरोध किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की युवा-विरोधी और छात्र-विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और जोरदार नारेबाजी की। यह कार्यकर्ता सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब सेक्टर-19-18 की लाइट प्वाइंट के पास पहुंच गए थे। लेकिन वहां पर भारी पुलिस बल था। जिसने इनको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना का कहना है कि देश का युवा बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ियों, पेपर लीक और रोजगार के अवसरों की कमी से परेशान है। भाजपा सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान के चंडीगढ़ पहुंचने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव लव कुमार और पूर्व संयोजक आशीष गजनवी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने कहा कि देश का युवा भाजपा सरकार की नाकामियों से निराश है और अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। पुलिस कार्रवाई और दमनकारी कदमों से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा।


चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के उप अध्यक्ष सुखदेव, सचिन गालव, पूर्व पंजाब यूनिवर्सिटी अध्यक्ष जतिंदर विर्क, महासचिव हरसिमरन, साहिल चावर, यतिन मेहता, संदीप गुज्जर, कपिल चोपड़ा, आशु वैद जिला अध्यक्ष रवि राणा, अमित कुमार, विकास, वार्ड अध्यक्ष रोहन पंकज , मनीष लांबा, ममता डोगरा ने स्पष्ट किया कि वह युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा जनता की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed