फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Political uproar over Bhagwant Mann comment on farmers silenc Partap Bajwa

पानी पर तकरार: किसानों की चुप्पी पर भगवंत मान की टिप्पणी पर सियासी हंगामा, बाजवा बोले-सीएम माफी मांगें

Mon, 12 May 2025 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 May 2025 10:57 AM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच सीएम भगवंत मान ने किसान यूनियनों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। मान ने कहा था कि किसान इस गंभीर मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

विज्ञापन
Political uproar over Bhagwant Mann comment on farmers silenc Partap Bajwa
नंगल में पत्रकारों से बात करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी निंदा की। 
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि नंगल डैम पर मुख्यमंत्री ने किसानों पर हमला बोला और एयर कंडीशनर ट्रॉलियों में प्रदर्शन को लेकर उनका मजाक उड़ाया, जोकि गलत है।

बाजवा ने कहा कि सीएम को इस तरह बयानबाजी नहीं करने चाहिए। किसान अपनी मांगों को लेकर पिछले एक साल से बॉर्डर पर तैनात रहे। 2020-21 में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान 750 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवा दी और शंभू और खनौरी में चल रहे 2024-25 के आंदोलन के दौरान 45 और किसानों की मौत हो गई। पंजाब के किसान सम्मान और न्याय के हकदार हैं, न कि इस तरह से उनका अपमान करना चाहिए। बाजवा ने कहा कि सीएम तुरंत किसानों से माफी मांगे। पंजाब कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।
 

नंगल में की थी टिप्पणी 

पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे जल विवाद के बीच सीएम भगवंत मान ने रविवार को नंगल में किसानों पर टिप्पणी की थी। सीएम मान ने पानी के मुद्दे को लेकर किसान यूनियनों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। मान ने कहा था कि इससे किसानों की सोच का पता चलता है कि उनका काम सिर्फ हाईवे रोकना है। सिर्फ बेतुके मसलों पर सड़क और रेलवे ट्रैक जाम करके अपनी दुकान चला रहे हैं, लेकिन राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण और गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह चुप हैं। मान ने कहा कि असल में किसान नेता इस कारण आज नंगल नहीं पहुंचे, क्योंकि यहां एसी वाली ट्रॉलियां नहीं हैं और उन्हें धूप में विरोध प्रदर्शन करना पड़ता जो अब उनके बस की बात नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed