{"_id":"695e3080667bd6802a0aa486","slug":"pidilite-industries-limited-will-set-up-adhesive-and-waterproofing-manufacturing-facility-in-punjab-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राजपुरा में लगेगा 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, एडहेसिव और वॉटरप्रूफिंग निर्माण सुविधा होगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राजपुरा में लगेगा 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, एडहेसिव और वॉटरप्रूफिंग निर्माण सुविधा होगी स्थापित
Wed, 07 Jan 2026 03:38 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:38 PM IST
सार
पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी और यह भारत में उपभोक्ता व विशेष रसायनों के उत्पादन में एक अग्रणी कंपनी एवं मार्केट लीडर है। कंपनी एडहेसिव और सीलेंट, निर्माण से संबंधित रसायन, औद्योगिक रेजिन, पिगमेंट और कला एवं शिल्प सामग्री के निर्माण में अग्रणी है।
विज्ञापन
मंत्री संजीव अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि एडहेसिव व निर्माण से संबंधित रसायनों के उत्पादन में अग्रणी कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा पंजाब में 300 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के साथ एक नई निर्माण सुविधा स्थापित की जाएगी। यह प्रस्तावित परियोजना गांव माजरी फकीरां व गांव सोहणे माजरा, उप-तहसील घनौर राजपुरा में 31 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
अरोड़ा ने बताया कि यह सुविधा जल-आधारित एडहेसिव उत्पादों व वॉटरप्रूफिंग उत्पादों के मिश्रण और ब्लेंडिंग पर केंद्रित होगी। इसकी कुल प्रस्तावित उत्पादन क्षमता वार्षिक 2,00,000 मीट्रिक टन होगी, जिसमें 1,40,000 मीट्रिक टन जल-आधारित एडहेसिव उत्पाद व 60,000 मीट्रिक टन वॉटरप्रूफिंग उत्पाद शामिल होंगे। यह सुविधा मुख्य रूप से घरेलू बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करेगी और भविष्य में आसपास के बाजारों में निर्यात की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली रोजगार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से लगभग 300 रोजगार अवसर सृजित होने की उम्मीद है जिनमें कुशल, अर्ध-कुशल और पर्यवेक्षण श्रेणियों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सर्वोत्तम औद्योगिक प्रथाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उपकरणों, उपयोगिताओं और अनुकूल वातावरण के साथ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (ईएचएस) प्रणालियों से युक्त होकर विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी और यह भारत में उपभोक्ता व विशेष रसायनों के उत्पादन में एक अग्रणी कंपनी एवं मार्केट लीडर है। कंपनी एडहेसिव और सीलेंट, निर्माण से संबंधित रसायन, औद्योगिक रेजिन, पिगमेंट और कला एवं शिल्प सामग्री के निर्माण में अग्रणी है। इसका प्रमुख ब्रांड फेविकोल देश के सबसे विश्वसनीय ब्रांडों में से एक है।
अरोड़ा ने कहा कि उत्तर भारत में अपने निर्माण आधार को सुदृढ़ करने और बढ़ती क्षेत्रीय मांग को पूरा करने की रणनीति के तहत पिडिलाइट द्वारा पंजाब में यह प्रस्तावित सुविधा स्थापित की जा रही है। इस परियोजना का वित्तपोषण पूरी तरह आंतरिक संसाधनों के माध्यम से किया जाएगा और इसे दिसंबर 2027 तक वाणिज्यिक उत्पादन के लिए चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।