फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   One accused arrested in 58 lakh fraud case

क्रिप्टो करंसी हैकिंग मामला: 58 लाख रुपये की ठगी का केस, पुलिस ने दबोचा एक आरोपी

Wed, 09 Sep 2026 06:13 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 06:13 PM IST
सार

हालांकि इस मामले में और भी कई लोगों के मिलीभगत होने की आशंका है। पुलिस अलग-अलग पहलूओं से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
One accused arrested in 58 lakh fraud case
ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 58 लाख रुपये मूल्य की क्रिप्टो करंसी हैकिंग मामले में एक ठग को काबू किया है। आरोपी की पहचान हनी उर्फ हनी पठानिया निवासी हरियाल पठानकोट के रूप में हुई है। शख्स इतना चालक था कि उसने अपने एक जानकार को जाल में फंसाया और उसके ट्रस्ट वॉलेट का अनाधिकृत एक्सेस हासिल करने के बाद करीब 58 लाख की यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी अपने अलग-अलग ट्रस्ट वॉलेट में ट्रांसफर की। 
विज्ञापन




हालांकि इस मामले में और भी कई लोगों के मिलीभगत होने की आशंका है। पुलिस अलग-अलग पहलूओं से जांच में जुटी है। पुलिस को पीड़ित एक माह पहले ही रिपोर्ट दर्ज करवा चुका था कि हरियाल के एक जानकार शख्स ने उसके ट्रस्ट वॉल्ट से लाखों रुपये की यूएसडीटी ट्रांसफर कर लिए हैं जिसके बाद थाना साइबर क्राइम सेल का तकनीकी स्टाफ मामले की जांच में जुट गया और आरोपी को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम सेल के इंचार्ज अमित कुमार ने कहा कि पठानकोट निवासी संग्राम सिंह ने साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रैक कर काबू किया है। मुख्य आरोपी हनी ने वॉल्ट से यूएसडीटी निकाल अपने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रासफर किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 व 66 (सी) के तहत मामला दर्ज तकनीकी और डिजिटल फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी से पैसों की रिक्वरी होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed