{"_id":"671a0a95e242ee0ab00bacfb","slug":"noc-condition-for-registration-ended-in-punjab-governor-gulab-chand-kataria-approved-the-law-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के लोगों को फायदा: रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म, कच्ची कॉलोनियों में मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के लोगों को फायदा: रजिस्ट्री के लिए NOC की शर्त खत्म, कच्ची कॉलोनियों में मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं
Thu, 24 Oct 2024 02:21 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:21 PM IST
सार
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेश सरकार की तरफ से बनाए गए रजिस्ट्री के लिए एनओसी की शर्त को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश में कच्ची कॉलोनियों के लोगों को सबसे बड़ा फायदा हुआ है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रजिस्ट्ररी से नो ओबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की शर्त खत्म कर दी गई है। इस प्रस्ताव को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा प्रदेश में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों होगा। कच्ची कॉलोनियों में सरकार की तरफ से सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं इस कानून के लागू से अवैध कालोनियां काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध कॉलोनियों को बसाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
आप नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की मेहनत रंग लाई है। क्योंकि अब कच्ची कॉलोनियों के एनओसी को लेकर बनाए कानून पर राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत ने प्रदेश के लोगों से किया वादा निभाया। वर्ष 2018 से कच्ची कालोनियों का मुद्दा किसी भी सरकार ने हल नहीं किया। आम लोगों ने जो अपनी गाढ़ी कमाई घर बनाए हैं उन्हें अब सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।