{"_id":"68086c1eaf0d0c4dab01265d","slug":"new-revelation-on-terrorist-happy-pasiya-fbi-director-kash-patel-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैप्पी पासिया पर बड़ा खुलासा: पंजाब की तरह अमेरिका में भी करना था ये काम... FBI डायरेक्टर ने खुद बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैप्पी पासिया पर बड़ा खुलासा: पंजाब की तरह अमेरिका में भी करना था ये काम... FBI डायरेक्टर ने खुद बताया
Wed, 23 Apr 2025 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:11 AM IST
सार
पंजाब के अमृतसर का रहने वाला आतंकी हैप्पी पासिया सूबे में पुलिस थानों समेत कुल 16 में से 14 ग्रेनेड धमाकों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ले चुका है। उसे एफबीआई ने अमेरिका में पकड़ा था।
विज्ञापन
हैप्पी पासिया
- फोटो : X/@FBISacramento
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा किया है।
एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर की है। इसमें कहा है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी हैप्पी पासिया के निशाने पर यूएस के पुलिस स्टेशन भी थे। उन्होंने लिखा है कि पंजाब में थानों पर हमले की तरह ही उसकी प्लानिंग यूएस के पुलिस स्टेशन पर धमाका करने की थी। इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पंजाब में रेड अलर्ट, सीएम भगवंत मान ने बुलाई हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग

भारतीय एजेंसियों के सहयोग से पकड़ा गया हैप्पी
साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय एजेंसियों के सहयोग और एफबीआई सैक्रामेंटो के लोकल अथॉरिटी के जॉइंट ऑपरेशन के जरिए ही आतंकी हैप्पी उनके हत्थे चढ़ा।पंजाब पुलिस ने सौंपा था डोजियर
हैप्पी पासिया पर भारत में विशेषकर पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्य में कुल 33 मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस, एनआईए और अन्य एजेंसियों की ओर से पासिया के खिलाफ 10 से ज्यादा बार लुक आउट सर्कुलर जारी करने के साथ ब्लू व रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया भी की जा चुकी है। वह 2021 में गैरकानूनी तरीके से अमेरिका चला गया था। इसके बाद से ही पंजाब की एजीटीएफ इंटेलिजेंस एजेंसियों के साथ अमेरिका को इनपुट साझा कर रही थी।
विज्ञापन