फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Navjot Sidhu political advisor Malvinder singh mali challenged his arrest in High court

High Court: नवजोत सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रहे माली पहुंचा हाई कोर्ट, गिरफ्तारी को दी चुनौती, सरकार जवाब तलब

Sun, 20 Oct 2024 12:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Oct 2024 12:07 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। उसने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने झूठे मामले में फंसाकर उसे गिरफ्तार किया है। याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।  

विज्ञापन
Navjot Sidhu political advisor Malvinder singh mali challenged his arrest in High court
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक सलाहकार रहे मलविंदर सिंह माली ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल मलविंदर सिंह माली ने अपने गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


शनिवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में मलविंदर सिंह माली की याचिका पर सुनवाई हुई। उच्च न्यायालय ने माली की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। माली ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने खिलाफ दर्ज मामले और गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
विज्ञापन


माली ने अपनी याचिका में कहा है कि सरकार ने उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। याची लगातार पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। याची के खिलाफ मोहाली में 16 सितंबर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह लगातार हिरासत में है। शनिवार को हाई कोर्ट ने माली की याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर 21 अक्तूबर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed