फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Navjot Kaur Sidhu Interacts with journalists in Chandigarh

Navjot Kaur: पंजाब के 37 नेताओं के चिट्ठे तैयार, जल्द करूंगी खुलासा; नई पार्टी के साथ नई पारी खेलने का एलान

Wed, 08 Apr 2026 03:27 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Apr 2026 03:27 PM IST
सार

नवजोत कौर ने दावा किया कि उनकी नई पार्टी को वित्तीय मदद करने के लिए कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका में कई प्रगतिशील पंजाबी तैयार हैं जो पंजाब की सही मायनों में उन्नति चाहते हैं।

विज्ञापन
Navjot Kaur Sidhu Interacts with journalists in Chandigarh
पत्रकारों से बात करतीं नवजोत काैर सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से निष्कासन के बाद पूर्व क्रिकेटर व कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पूर्व विधायक पत्नी नवजोत कौर ने दावा किया है कि उन्होंने पंजाब के 37 नेताओं के चिट्ठे तैयार कर लिए हैं। इनमें अधिकतर कांग्रेसी हैं और वे जल्द ही इनके नामों व उनके कारनामों का खुलासा करेंगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में बुधवार को नवजोत काैर ने पंजाब में नए सियासी दल भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के साथ नई पारी खेलने का एलान कर दिया है। उन्होंने सूबे की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करते हुए कहा कि जल्द ही हर सीट पर वे जिताऊ दावेदारों की तलाश करेंगी। साथ ही पंजाब प्रांत का संगठन भी गठित किया जाएगा।
विज्ञापन


अपने पति नवजोत सिद्धू की भूमिका को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धू साल 2022 से ही सक्रिय राजनीति से दूर हैं, क्योंकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी व प्रियंका गांधी न तो सिद्धू की बात सुनने को तैयार हैं और न ही उनकी। भले ही वे गांधी परिवार का आदर करती हैं लेकिन गलत बात का वे हमेशा विरोध करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू क्रिकेट में व्यस्त

उन्होंने कहा कि सिद्धू अभी सियासत से दूर क्रिकेट और टीवी जगत के काम में व्यस्त हैं और वे पंजाबियों की सेवा के लिए सियासत में मशगूल हैं। नवजोत कौर ने दावा किया कि पंजाब की इस नई पार्टी को वित्तीय मदद करने के लिए कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका में कई प्रगतिशील पंजाबी तैयार हैं जो पंजाब की सही मायनों में उन्नति चाहते हैं।


नवजोत कौन ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री रहते हुए न तो उनके पति को काम करने दिया और न ही उन्हें। उन्हें आम आदमी पार्टी जॉइन करने का ऑफर आया था जबकि उन्होंने भाजपा के किसी नेता से कोई संपर्क नहीं किया है। वे ऐसे दल में काम करना चाहती हैं जिसमें दिल्ली का अनावश्यक हस्तक्षेप न हो।

कांग्रेस से निष्कासन की बात पर नवजोत ने कहा कि पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने उनसे संपर्क किया था मगर वे तय कर चुकी थीं कि अब कांग्रेस में नहीं रहना है।

उन्होंने शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर भी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो अफीम की खेती को वैध किया जाएगा ताकि इसकी तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

 




नवजोत काैर ने पंजाब में चल रहे विकास कार्यों के दौरान ठेकेदारों की कार्य कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। सरकार बनती है तो स्वास्थ्य और शिक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। सरकार बनती है तो स्वास्थ्य और शिक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में लोगों का इलाज तो किया जा रहा लेकिन बीमारियों के कारणों पर कोई काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed