फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Monsoon weakens in Punjab Rain in Mohali Chandigarh Panchkula

पंजाब में मानसून हुआ कमजोर: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में हल्की बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 23 Aug 2026 01:32 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

रविवार को ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Monsoon weakens in Punjab Rain in Mohali Chandigarh Panchkula
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार 23 अगस्त को पंजाब में कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर पड़ रही है, लेकिन उत्तरी और हिमाचल सीमा से सटे जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। जिलेवार पूर्वानुमान के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फिरोजपुर, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मालवा क्षेत्र (मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा) में बारिश के आसार कम हैं। यहां एक-दो स्थानों पर ही हल्की बौछारें संभव हैं।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आर्द्रता अधिक रहने से उमस महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां और कमजोर पड़ने की संभावना है। 24-25 अगस्त को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी में हुई हल्की बारिश 
वहीं, रविवार को ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को ट्राइसिटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई थी। 


इसी के अनुरूप शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश से उमस में कुछ राहत मिली है। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed