फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Mohali will become the medical capital 2500 people will get employment

पंजाब को 900 करोड़ का तोहफा: मोहाली बनेगा मेडिकल कैपिटल, 2500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 30 Sep 2025 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

पंजाब सरकार द्वारा हॉस्पिटल पीपीपी एक्ट पास करने के बाद प्रदेश में निजी और सरकारी सहयोग से कई पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं, जिससे चिकित्सा संसाधन, नई तकनीकी और डॉक्टरों की उपलब्धता बेहतर हुई है।

विज्ञापन
Mohali will become the medical capital 2500 people will get employment
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब को रंगला, सेहतमंद और भविष्य के लिए तैयार बनाने की मुहिम में एक बड़ा कदम उठाते हुए फोर्टिस हेल्थकेयर ने मोहाली में अपने कैंपस के विस्तार के लिए 900 करोड़ का एलान किया है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि इस निवेश के तहत 400 से अधिक नए बेड्स जुड़ेंगे और इसे 13.4 एकड़ में फैला कर विश्वस्तरीय उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) बनाया जाएगा। इससे पंजाब मेडिकल, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं का नया गढ़ बन रहा है।

विज्ञापन


फोर्टिस की तरफ से इस निवेश से प्रदेश के युवाओं के लिए 2200 से अधिक नई नौकरियां और हजारों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह परियोजना 2500 से ज्यादा लोगों को रोजगार देगी, जिससे पंजाब के युवाओं को भविष्य की हेल्थकेयर इंडस्ट्री में दमदार शुरुआत मिलेगी।
विज्ञापन


पंजाब को हेल्थ और मेडिकल का ग्लोबल हब बनाना है
इस विस्तार में अत्याधुनिक आईसीयू, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, रोबोटिक सर्जरी, और 40 से ज्यादा सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं शामिल होंगी। मौजूदा फोर्टिस कैंपस पहले ही 375 बेड्स और 194 आईसीयू बेड्स सहित, क्षेत्र में उच्चतम क्वॉलिटी की सेवाएं दे रहा है। राज्य सरकार ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की मज़बूत साझेदारी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के जरिये पंजाब को हेल्थ और मेडिकल का ग्लोबल हब बनाने का निश्चय कर लिया है। इस विजन के तहत न केवल मोहाली, बल्कि लुधियाना, अमृतसर, जालंधर और अन्य जिलों में भी मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पतालों की शुरुआत की गई है, ताकि हर नागरिक को उनके घर के पास बेहतरीन चिकित्सा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में 259 बेड वाला हॉस्पिटल
फोर्टिस हेल्थकेयर ने 2013 से अब तक पंजाब में 1500 करोड़ से भी अधिक का निवेश किया है और राज्यभर में आधुनिक, विश्वस्तरीय अस्पतालों का नेटवर्क बनाया है। लुधियाना में 259 बेड वाले सुपरस्पेशलिटी कैंपस, अमृतसर और जालंधर में भी अग्रणी स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है।

लोगों को समय पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं
यह निवेश योजना पंजाब के सेहतमंद, रंगला पंजाब विजन को धरातल पर उतारने का प्रमाण है। जहां हर नागरिक को समय पर सुलभ और उम्दा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार हेल्थकेयर में संपूर्ण परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के नागरिकों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं देने के लिए लगातार निवेश और सुधार कर रही है।

पंजाब को मेडिकल टूरिज्म में मिलेगी नई पहचान 
पंजाब सरकार द्वारा हॉस्पिटल पीपीपी एक्ट पास करने के बाद प्रदेश में निजी और सरकारी सहयोग से कई पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू हो रहे हैं, जिससे चिकित्सा संसाधन, नई तकनीकी और डॉक्टरों की उपलब्धता बेहतर हुई है। इसका सीधा लाभ आम लोगों को मुफ्त या सस्ती सेवाओं के रूप में मिलेगा। इस मेडिकल हब के विकास से न सिर्फ मोहाली बल्कि पूरे पंजाब को मेडिकल टूरिज्म में नई पहचान मिलेगी और आने वाले वर्षों में पंजाब हेल्थकेयर इनोवेशन का नायक बनेगा। फोर्टिस के इस निवेश के चलते पंजाब नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े और रणनीतिक रूप से अहम हेल्थकेयर सेंटर के तौर पर उभरेगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब का रैंकिंग ऊपर 
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यभर में 800 से भी अधिक आम आदमी क्लीनिक, मुफ्त दवाई और मुफ्त 38 प्रकार की डायग्नॉस्टिक सेवाएं शुरू की हैं, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में पंजाब का रैंकिंग ऊपर आई है और प्रदेश का हर नागरिक सस्ती, समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा का लाभ उठा रहा है। पंजाब सरकार और फोर्टिस हेल्थकेयर की यह साझेदारी भविष्य के स्वस्थ्य, उन्नत एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। पंजाब का शोर्य, मजबूती व सेहत पूरे भारत व विश्व में उदाहरण बनेगा।

उद्योग के लिए पांच दिन में मिलेंगी सभी मंजूरी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने विधानसभा में बिजनेस एक्ट भी पास कर दिया है। अगर आप औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाना चाहते हैं तो सभी मंजूरियां सिर्फ 5 दिन में मिल जाएंगी। अगर आप औद्योगिक क्षेत्र के बाहर उद्योग लगाना चाहते हैं तो सभी मंजूरियां कम से कम 15 से 18 दिन में मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed