Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   missile created 15 feet deep crater in village in Gurdaspur army area is 17 km away

Indo-Pak Tension: गुरदासपुर के गांव में मिसाइल से पड़ा 15 फुट गहरा गड्ढा, 17 किमी दूर है आर्मी एरिया

Sat, 10 May 2025 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 May 2025 02:44 PM IST
सार

गुरदासपुर के राजू बेला और छिछरा गांव में तीन धमाके हुए। लेकिन इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि कई किलोमीटर तक इन विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

विज्ञापन
missile created 15 feet deep crater in village in Gurdaspur army area is 17 km away
गुरदासपुर में बने गड्ढे के आसपास खड़े लोग - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण सरहद के शहरों में दहशत का माहाैल है। शुक्रवार रात के बाद शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से कई शहरों पर ड्रोन से हमले का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


गुरदासपुर के ब्लाक काहनूवान के अधीन आते गांव राजू बेला में एक मिसाइल खेतों में गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस जगह पर मिसाइल गिरी, वहां पर 40 फुट लंबा और 15 फुट चौड़ा गड्ढा हो गया। धमाके की आवाज के बाद गांव के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद पुलिस और आर्मी को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर संबंधित थाने के पुलिस मुलाजिम और सेना के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्लाक काहनूवान के गांव राजू बेला छिछरा में एक मिसाइल किसान अपार सिंह के खेतों में गिरा। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। जबकि खेतों में एक बड़ा गड्ढा बन गया। हर कोई इस गड्ढे को देखकर हैरान है। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस जगह पर हमला हुआ है, वहां से करीब 17 किलोमीटर की दूरी पर आर्मी एरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू बेला और छिछरा गांव में तीन धमाके हुए। लेकिन इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ये विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि कई किलोमीटर तक इन विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। धमाके से कई घरों की खिड़कियां प्रभावित हुईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed