फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minister Harjot Bains met Union Energy Minister Manohar Lal

Punjab: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मिले मंत्री हरजोत बैंस, नंगल के लिए रखी कई मांगें

Sat, 19 Apr 2025 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 03:10 PM IST
विज्ञापन
Minister Harjot Bains met Union Energy Minister Manohar Lal
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब के विधायक हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्होंने नंगल शहर के समग्र पुनर्विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। 
विज्ञापन

प्रमुख मांगें

1. नंगल से भाखड़ा डैम तक की पुरानी रेलवे लाइन पर ग्लास-रूफ हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत: यह ट्रैक प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन

2. नंगल झील के किनारे स्थित रिवर व्यू रोड के पास सुंदर रिवरफ्रंट का विकास: इस क्षेत्र को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है और स्थानीय निवासियों को मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

3. भाखड़ा-नंगल डैम म्यूज़ियम का शीघ्र निर्माण: यह परियोजना वर्षों से लंबित है और इसके पूरा होने से क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित किया जा सकेगा।
4. नंगल के लिए पारदर्शी और आधुनिक लीज़ नीति का कार्यान्वयन: दशकों से रह रहे निवासियों को सुरक्षा प्रदान करने और BBMB को नियमित किराया सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है।
5. नंगल डैम की सजावट और लाइटिंग के माध्यम से रात्रिकालीन आकर्षण में परिवर्तन: इससे नंगल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी और यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन सकेगा।
6. सिनेमाघर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रिक्रिएशनल ज़ोन की स्थापना: खाली पड़ी सरकारी भूमि का उपयोग कर इन सुविधाओं का विकास किया जा सकता है, जिससे नंगल को नया जीवन मिलेगा।


मंत्री बैंस ने कहा कि नंगल, जो कभी देश के सबसे सुंदर और योजनाबद्ध नगरों में से एक था, आज उपेक्षा का शिकार है। उनकी इन मांगों का उद्देश्य नंगल को पुनः उसकी पूर्व प्रतिष्ठा दिलाना और स्थानीय निवासियों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed